[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए
पारी में 3 चौका और 2 छक्का लगाया
दुबई. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सुपर-4 के एक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. कप्तान ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए और पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 54 रन की तेज-तर्रार साझेदारी की. मैच में (IND vs PAK) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. दुबई में सभी टीमें लक्ष्य का पीछा करना चाहती हैं. टी20 एशिया कप के (Asia Cup 2022) ग्रुप राउंड में इसी मैदान पर भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी. समाचार लिखे जाने तक भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं.
रोहित शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले ओवर में नसीम शाह की चौथी गेंद पर कवर पर चौका जड़ा. फिर छठी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए. दूसरा ओवर मोहम्मद हसैनन ने डाला. रोहित ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया. तीसरा ओवर फिर नसीम शाह डालने आए. इसके बाद केएल राहुल ने हाथ खोले. उन्होंने पहली और छठी गेंद पर छक्का जड़ा. चौथा ओवर हारिस रऊफ डालने आए.
#INDvsPAK2022 #INDvsPAK#INDvPAK
The Hitman has arrived! don’t Bowl short ball to king of pull shots pic.twitter.com/TPhyvLsNlg— ⭐ 👑 (@superking1818) September 4, 2022
पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का
रोहित शर्मा ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. टीम के 50 रन 4.2 ओवर में पूरे हो गए थे. रोहित छठे ओवर की पहली गेंद पर रऊफ की गेंद पर बड़ा शाॅट मारने के चक्कर में आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौका और 2 छक्का जड़ा. रोहित और राहुल की टी20 इंटरनेशनल में 14वीं बार 50 से अधिक रन की साझेदारी है. इसी के साथ वे एशिया कप में सबसे अधिक छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके ओवरऑल 25 छक्के हो गए हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी ने सबसे अधिक 26 छक्के लगाए हैं.
India vs Paksitan: सूर्यकुमार यादव ने कहा- अगला हफ्ता टीम के लिए महत्वपूर्ण, इस कारण परिवार…
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में मैच के पहले ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. मैच में उन्होंने 9वीं बार ऐसा किया. वीरेंद्र सहवाग ने 4 और ईशान किशन ने 3 बार ऐसा किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, KL Rahul, Pakistan, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 20:16 IST
[ad_2]
Source link