[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित और राहुल दोनों ने 28-28 रन बनाए
कोहली ने टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक जड़ा
भारत ग्रुप राउंड में पाकिस्तान को हरा चुका है
दुबई. विराट कोहली (Virat Kohli) के फॉर्म को लेकर सभी फैंस को एशिया कप से पहले बड़ी चिंता हो रही थी. लेकिन पूर्व कप्तान ने टी20 टूर्नामेंट में (Asia Cup 2022) लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया. उनकी शानदार पारी के दम पर भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK) पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 181 रन बनाए हैं. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उसने 2012 में 5 विकेट पर 192 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली. इस कारण टीम अच्छी शुरुआत करने में सफल रही.
मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित और राहुल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई. टीम के 50 रन 4.2 ओवर में पूरे हो गए थे. रोहित ने पहले ओवर में नसीम शाह पर एक छक्का और एक चौका लगाया. तीसरे ओवर में राहुल ने नसीम की गेंद पर 2 छक्के जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े. रोहित 16 गेंद पर 28 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार हुए. 3 चौका और 2 छक्का लगाया.
राहुल ने 28 और सूर्यकुमार ने 13 रन बनाए
केएल राहुल 20 गेंद पर 28 रन बनाकर लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद पर आउट हुए. एक चौका और 2 छक्का लगाया. वहीं सूर्यकुमार 10 गेंद पर 13 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज की गेंद पर आउट हुए. 2 चौका जड़ा. 91 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने स्कोर को 120 रन के पार पहुंचाया. पंत 12 गेंद पर 14 रन बनाकर शादाब की गेंद पर रिवर्स स्विप मारने के चक्कर में आउट हुए. पंड्या खाता नहीं खोल सके. उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने पवेलिन भेजा. 15 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पर 135 रन था.
India vs Pakistan: रोहित ने पहले ओवर से बताया- कैसे पाकिस्तान को सिखाना है सबक, VIDEO
16वां ओवर लेग स्पिनर शादाब खान ने डाला. उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए. 17वां ओवर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने डाला. हुडा ने ओवर में एक चौका लगाया और 8 रन बने. 18वां ओवर हसनैन ने डाला. हुडा ने चौका और कोहली ने एक छक्का लगाया और कुल 16 रन बने. इस बीच कोहली ने 36 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. 4 चौका और एक छक्का लगाया. 19वां ओवर नसीम शाह डालने आए और सिर्फ 7 रन दिए. हुडा 14 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए. 20वें ओवर में कोहली 44 गेंद पर 60 रन बनाकर रन आउट हुए. भुवनेश्वर 0 और रवि बिश्नोई 8 रन बनाकर नाबाद रहे. अंतिम ओवर में हारिस रऊफ ने 9 रन दिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 21:17 IST
[ad_2]
Source link