[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकती हालत में मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इस मामले में काफी सक्रिय हैं और सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं। दुबे ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों आरोपियों की नागरिकता को लेकर NIA से जांच की मांग की है। बता दें कि दुमका में एक और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। बच्ची गर्भवती थी और जब उने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गई।
निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बोला राज्य सरकार पर हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुख़ .. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे .. जरूर उस पार से आए होंगे इसकी जांच NIA से होनी चाहिए।
[ad_2]
Source link