[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना को क्रांति बताते हुए कहा कि इसमें आधी से ज्यादा खाता धारक महिलाएं हैं।
पूर्व सांसद राज बब्बर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, पीएम जन धन योजना (PMJDY) ने 8 साल पूरे कर लिए। लोगों तक पैसा और मदद सीधे बिना किसी के दखल के पहुंचे, ये क्रांति है। आधी से ज़्यादा खाताधारक महिलाएं हैं।”
कांग्रेस नेता ने मौजूदा सरकार की ‘जन-धन योजना’ की पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार की योजना ‘आपका पैसा आपके हाथ’ से तुलना भी कर दी।
उन्होंने आगे कहा, ”ऐसी योजना ‘आपका पैसा आपके हाथ’ के नाम पर मनमोहन सरकार में भी शुरू हुई थी। मौजूदा सरकार ने कार्यन्वयन यकीनन बेहतर किया।”
राज बब्बर लंबे समय से कांग्रेस में हैं। फिलहाल वे पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं लेकिन कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े G-23 के सदस्य हैं। इस समूह के दो सदस्य- कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद पार्टी छोड़ चुके हैं।
[ad_2]
Source link