[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप: अर्शदीप सिंह पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद से ट्रोल हो रहे
भारतीय पेसर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आसिफ अली का कैच छोड़ा था
अब अर्शदीप के माता-पिता ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है
नई दिल्ली. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद से ही भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, इस मैच में अर्शदीप ने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया था. जो भारत पर भारी पड़ा. इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर कोसा जा रहा है. यहां तक की उनके वीकिपीडिया पेज में किसी ने भारत की जगह खालिस्तान लिख दिया था. हालांकि, भारत सरकार की नाराजगी के बाद इसे सुधार दिया गया. इस मुश्किल वक्त में साथी खिलाड़ी खुलकर अर्शदीप के साथ खड़े हैं. अब उनके माता-पिता ने इस पूरे मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को प्यार से ही सही, लेकिन बोलती बंद करने वाला जवाब दिया है.
अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि उनके बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर जैसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं, उन्हें वो सकारात्मक रूप से ले रहे हैं. अर्शदीप के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘हर कोई चाहता है कि उनकी टीम जीते. जब ऐसा नहीं होता, तो फैंस अपना गुस्सा शब्दों के जरिए खिलाड़ियों पर जाहिर करते हैं. हम इन सभी बातों और रिएक्शन को पॉजिटिव तरीके से ले रहे हैं. भारत-पाक के बीच हुआ मुकाबला काफी शानदार था.’
अर्शदीप का ध्यान अगले मुकाबले पर: पिता
दर्शन ने बताया, ‘उन्होंने मैच के बाद बेटे अर्शदीप से बात की थी और जो कुछ सोशल मीडिया या इंटरनेट पर चल रहा है, उससे वो बिल्कुल प्रभावित नहीं है. उसका पूरा ध्यान श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले पर है.’
अर्शदीप सिंह का पढ़ें क्रिकेट करियर, कनाडा के प्लान से लेकर खालिस्तानी साजिश तक
अर्शदीप की मां ने ट्रोलर्स की बोलती बंद की
अर्शदीप की मां दलजीत कौर ने इस पूरे विवाद पर कहा, ‘हम पाकिस्तान के खिलाफ हार गए, यह सामान्य है. क्रिकेट मैच में गलतियां हो जाती हैं. लोगों का काम ही बातें करना. अगर वो किसी खिलाड़ी की आलोचना कर रहे हैं, तो वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो उसे प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वो अच्छा प्रदर्शन करे. हम दुआ कर रहे थे कि अर्शदीप आखिरी ओवर में वो 2 रन बचा ले. कैच छूटना खेल का हिस्सा है. लेकिन उसने अगले ओवर में इसकी भरपाई कर दी थी.’
VIDEO: अर्शदीप सिंह के माता-पिता से मैच के बाद रिजवान ने की बात, मां बोली- जीत जाते बस…
अर्शदीप के पिता को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में तीसरी बार आमने-सामने होंगी और फाइनल में भिड़ेंगी. इस मैच में भारत जीतेगा और आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाएगा. उन्होंने फैंस से टीम इंडिया को सपोर्ट करने की अपील की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arshdeep Singh, Asia cup, Asif Ali, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 23:25 IST
[ad_2]
Source link