Home Breaking News पांचवें ही दिन ‘कोबरा’ ने तोड़ा दम, हिचकोले खा रही हैं ‘कार्तिकेय 2’ और ‘सीता रामम’

पांचवें ही दिन ‘कोबरा’ ने तोड़ा दम, हिचकोले खा रही हैं ‘कार्तिकेय 2’ और ‘सीता रामम’

0
पांचवें ही दिन ‘कोबरा’ ने तोड़ा दम, हिचकोले खा रही हैं ‘कार्तिकेय 2’ और ‘सीता रामम’

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां पिछले हफ्ते कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, वहीं साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार है। लाइगर हफ्तेभर के बाद से ही सिनेमाघरों से उतारी जाने लगी है। वहीं चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’, ‘कार्तिकेय 2’ और धनुष की फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ की पकड़ भी अब सिनेमाघरों में ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-

 

कोबरा

चियान विक्रम की फिल्म कोबरा 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में पांच दिन का समय बीत चुका है। कोबरा ने ओपनिंग को दमदार की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। वीकएंड पर भी कोबरा को कुछ खास बढ़त देखने को नहीं मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को कोबरा ने 4.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.49 करोड़ रुपये हो गया है।

सीता रामम

मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम हिंदी में ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। तमिल, तेलुगू और मलयालम में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसको देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया। साउथ में सीता रामम के कलेक्शन की बात करें तो चौथे हफ्ते में भी फिल्म  सिनेमाघरों में टिकी हुई है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से साउथ में सीता रामम ने 31वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल बिजनेस 56.31 करोड़ रुपये हो गया है।

कार्तिकेय 2

फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ को पॉजिटिव रिव्यू की वजह से लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिकेय को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिकेय 2 ने 23वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 80.31 करोड़ रुपये हो चुका है।

थिरुचित्रम्बलम

18 अगस्त को रिलीज हुई मिथरन जवाहर की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। लेकिन अब धनुष की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 18वें दिन धनुष की फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 71.32 करोड़ रुपये हो गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here