[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी लिस्ट में
ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी को नहीं दी जगह
नई दिल्ली. रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) दुनिया के दिग्गज कप्तानों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कई वर्ल्ड कप जीते और बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. इस बीच उन्होंने मौजूदा समय में प्रदर्शन के आधार पर टी20 इंटरनेशनल के बेस्ट 5 खिलाड़ी चुने हैं. इसमें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सहित भारत के 2 खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि विराट कोहली (Virat Kohli) को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है. उन्होंने इसमें ऑस्ट्रेलिया के भी किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है. टी20 वर्ल्ड कप में अधिक समय नहीं बचा है. मुकाबले 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने हैं.
आईसीसी से बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड-11 के लिए टॉप-5 खिलाड़ी चुने. उन्हाेंने कहा कि 5 खिलाड़ी चुनना आसान होता है. लेकिन उन्हें एक से पांच के ऑर्डर में रखना थोड़ा मुश्किल होता है. मैं राशिद खान को नंबर-1 एक पर रखूंगा. अगर आईपीएल नीलामी में वे उतरते, तो शायद उन पर सबसे अधिक राशि खर्च की जाती है. पोंटिंग ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को नंबर-2 के तौर पर शामिल किया और कहा कि वह टी20 का नंबर-1 बल्लेबाज है. उसके रिकॉर्ड खुद यह बात बयां करते हैं.
पंड्या तीसरे और बुमराह 5वें पर
रिकी पोंटिंग ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को तीसरे, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को चौथे और जसप्रीत बुमराह को 5वें नंबर पर रखा. पंड्या को लेकर उन्होंने कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए तीसरे नंबर पर पंड्या की जगह किसी और को रखना मुश्किल है. उसका आईपीएल शानदार था. उसने बतौर गेंदबाज शानदार वापसी की. वह 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल डाल रहा है. उसकी बल्लेबाजी में भी परिपक्वता आई है.
Asia Cup: विराट कोहली और रिजवान सहित 5 खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में, बचे मैच अहम
जसप्रीत बुमराह को लेकर उन्होंने कहा कि वह शायद इस समय दुनिया का टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट का सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. वह नई गेंद के साथ भी बहुत अच्छा करता है. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में मैं उसे नई गेंद के साथ कम से कम एक ओवर गेंदबाजी करते हुए देखना चाहता हूं. वह डेथ ओवर्स का भी स्पेशलिस्ट है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Australia, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Rashid khan, Ricky ponting, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 18:28 IST
[ad_2]
Source link