[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मद रिजवान की चोट कितनी गंभीर?
भारत के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान हुए थे चोटिल
सुपर फोर मुकाबले में बल्ले से चमके मोहम्मद रिजवान
दुबई. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को यहां एशिया कप में भारत के खिलाफ ‘सुपर फोर’ चरण मुकाबले में मिली पांच विकेट की जीत के दौरान दाहिने पैर में खिंचाव आ गया था जिसके कारण सोमवार को उनका एहतियाती एमआरआई स्कैन कराया जायेगा. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार रिजवान भारत की पारी के दौरान मोहम्मद हसनैन (Muhammad Hasnain) की गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गये थे जब उनका पैर जोर से जमीन पर पड़ा था.
खबरों के अनुसार 30 साल के बल्लेबाज को रविवार को पाकिस्तान की अंतिम ओवर में मिली जीत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. चोट के बावजूद रिजवान पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे और उन्होंने 51 गेंद में 71 रन की मैच विजयी पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने पांच विकेट रहते भारत के सात विकेट पर 181 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानियों की घटिया चाल! अर्शदीप सिंह से कैच छूटा तो कहने लगे खालिस्तानी
रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे पाकिस्तान ने ग्रुप लीग चरण में भारत से मिली हार का बदला चुकता किया. पाकिस्तान पहले ही फिटनेस संबंधित मुद्दों से जूझ रहा है जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और शाहनवाज दहानी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Team, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 12:50 IST
[ad_2]
Source link