Home Sports रवि शास्त्री से लेकर वसीम अकरम और गंभीर तक हुए ऋषभ पंत पर लाल, कहा- उसे समझना चाहिए था

रवि शास्त्री से लेकर वसीम अकरम और गंभीर तक हुए ऋषभ पंत पर लाल, कहा- उसे समझना चाहिए था

0
रवि शास्त्री से लेकर वसीम अकरम और गंभीर तक हुए ऋषभ पंत पर लाल, कहा- उसे समझना चाहिए था

[ad_1]

हाइलाइट्स

बीच के ओवरों में भारत ने अधिक विकेट गंवाए
पाकिस्तान को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत

नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री, वसीम अकरम और गौतम गंभीर ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के खराब शॉट सेलेक्शन की आलोचना की है. शादाब खान की गुगली को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पंत पवेलियन लौट गए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने पहले ही शॉट खेलने का मन बना लिया था, लेकिन वह बैकवर्ड प्वाइंट पर आसिफ अली को कैच दे बैठे, जिससे भारत ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाया. टीम इंडिया को एशिया कप (Asia Cup 2022) के सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार मिली.

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘ऋषभ पंत निराश होगा, क्योंकि यह उसका शॉट नहीं है. उसका शॉट संभवत: लाॅन्ग ऑन या डीप मिडविकेट के ऊपर से खेलना है. अगर आप यह शॉट खेलते हुए आउट होते हो, तो कोई समस्या नहीं है, क्योंकि यह आपका मजबूत पक्ष है. आपका मजबूत पक्ष गेंद को रिवर्स स्वीप करना नहीं है.’ पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज अकरम का मानना है कि पंत बीच के ओवरों में रिवर्स हिट खेलने से बच सकते थे.

देखना चाहिए कहां बने हैं रन
वसीम अकरम ने कहा कि विशेषकर खेल के उस चरण में वह शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी. बीच के ओवरों में रिवर्स हिट लगाने से बचा जा सकता था. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और शास्त्री ने कहा कि पंत को देखना चाहिए था कि इस जोड़ी ने कहां रन बनाए. उन्होंने कहा कि रोहित, राहुल और अन्य को देखने के बाद उसे समझना चाहिए था कि रन कहां बन रहे हैं. विकेट के सामने की तरफ रन बन रहे थे. यह शानदार पिच थी. मैदानकर्मियों को सलाम, गेंद बल्ले पर आ रही थी.

India vs Pakistan: अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, कहा- दम है तो…

शास्त्री ने कहा कि यह उसका मजबूत पक्ष है. वह बड़े शॉट खेल सकता है. ऋषभ पंत अगर गेंद को अच्छी तरह हिट करता है, तो कोई भी मैदान उसके लिए बड़ा नहीं है. भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड के अपने दोनों मैच जीते थे. अब सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में उसे श्रीलंका से 6 सितंबर को दुबई में ही मुकाबला खेलना है.

Tags: Asia cup, Gautam gambhir, India Vs Pakistan, Ravi shastri, Rishabh Pant, Team india, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here