[ad_1]
हाइलाइट्स
डिएंड्रा डॉटिन ने फाइनल में खेली 59 रन की पारी
अनिसा मोहम्मद ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके
बारबाडाेस. डिएंड्रा डाॅटिन (Deandra Dottin) की अगुआई वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है. त्रिनबागो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की ही फ्रेंचाइजी है, जिसके मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं. मैच में दोनों ही टीमों की 17 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकीं. मैच में नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 100 रन बनाए थे. डॉटिन ने 59 रन का योगदान दिया. जवाब में बारबाडोस रॉयल्स की टीम 18.4 ओवर में 90 रन बनाकर सिमट गई. अभी 8 गेंद का खेल बाकी था.
बारबाडोस रॉयल्स की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स के विकेट एक ओर से लगातार गिरते रहे. लेकिन ओपनर डिएंड्रा डॉटिन डटी रहीं. उन्होंने 62 गेंद पर 59 रन बनाए. 4 चौका और 2 छक्का लगाया. वे 19वें ओवर में आउट हुईं. इसके अलावा सुने लस ने 12 रन बनाए. अन्य 7 खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंच सकीं. ऑफ स्पिनर हेले मैथ्यूज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके.
मैथ्यूज ने किया जोरदार संघर्ष
जवाब में बारबाडोस की ओर से हेले मैथ्यूज के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी. वे 49 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुईं. 3 चौका लगाया. वे 9वें खिलाड़ी के रूप में आउट हुईं. ऑफ स्पिनर अनिसा मोहम्मद ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 3.4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा सुने लस, शिनाटा ग्रिमांड और हेले जेनसन ने 2-2 विकेट झटके.
Asia Cup: पाकिस्तान से हार के बाद क्या फाइनल खेल पाएगा भारत, जानें सुपर-4 का समीकरण
टूर्नामेंट के पहले सीजन में 3 टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए. तीसरी टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स थी. त्रिनबागो ने टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया. डॉटिन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. उन्होंने 100 रन बनाए. मालूम हो कि बीसीसीआई भी अगले साल से महिला आईपीएल की तैयारी कर रहा है. वहीं ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग के मुकाबले पहले से खेले जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Caribbean premier league, IPL, KKR, Kolkata Knight Riders, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 15:59 IST
[ad_2]
Source link