Home Sports Asia Cup 2022: टीम इंडिया को पाकिस्तान से फिर भिड़ने के लिए करना होगा ये काम, फाइनल में भी हो सकती है जंग

Asia Cup 2022: टीम इंडिया को पाकिस्तान से फिर भिड़ने के लिए करना होगा ये काम, फाइनल में भी हो सकती है जंग

0
Asia Cup 2022: टीम इंडिया को पाकिस्तान से फिर भिड़ने के लिए करना होगा ये काम, फाइनल में भी हो सकती है जंग

[ad_1]

India vs Pakistan, Asia Cup 2022 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला किसी भी खेल में हो, लेकिन रोमांच और दर्शकों का उत्साह चरम पर होता है. ऐसा ही कुछ एशिया कप के इन दो टीमों के पिछले दोनों मैच में देखने को मिला. लीग चरण का मैच भारत ने जीता तो वहीं, पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड का मुकाबला अपने नाम किया. अब एशिया कप के फाइनल में भी इन दो टीमों की भिड़ंत हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर फाइनल के लिए दुबई में स्टेडियम के टिकट मिलना नामुमकिन सा हो जाएगा. 

भारत ने लीग चरण में जीते दोनों मैच

भारतीय टीम ने लीग चरण में अपने दोनों मैच जीते. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी तो वहीं दूसरे मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को हराया. पाकिस्तान की बात करें तो उसने भारत से शिकस्त मिलने के बाद हॉन्ग कॉन्ग को 155 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया. भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टूर्नामेंट में केवल 1-1 मैच ही हारे हैं.

फाइनल में कौन सी टीमें खेलेंगी?

इसे जानने के लिए सबसे पहले तो फॉर्मेट को समझना जरूरी है. टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सुपर-4 चरण तक पहुंचने से पहले हॉन्ग कॉन्ग और बांग्लादेश बाहर हो गए. अब 4 टीमें सुपर-4 राउंड में हैं. सुपर-4 में से ही दो टीमें फाइनल खेलेंगी जो टॉप पर रहेंगी. फिलहाल पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपने-अपने मैच जीते और टॉप-2 टीम हैं. भारत तीसरे और अफगानिस्तान चौथे नंबर पर है.

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कैसे संभव

पाकिस्तान अगर अपने बाकी दोनों मैच जीतता है तो सीधे टॉप पर रहते हुए फाइनल में पहुंच जाएगा. भारत को यदि फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. भारत का अभी श्रीलंका और अफगानिस्तान से सामना होना है. एक समीकरण यह भी है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के एक बराबर अंक हो जाएं. इसके लिए भारत को श्रीलंका को हराना होगा जबकि श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here