[ad_1]
नई दिल्ली. मास्टरकार्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के देश में होने वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों और घरेलू प्रतियोगिताओं का टाइटल स्पॉन्सर होगा. मास्टरकार्ड मोबाइल भुगतान ऐप कंपनी पेटीएम की जगह लेगा. पेटीएम ने प्रायोजन अधिकारों के हस्तांतरण पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी, जिसके बाद प्रायोजक में बदलाव तय माना जा रहा था. बीसीसीआई के अनुसार, मास्टरकार्ड घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाले सभी इंटरनेशनल मैचों (महिला और पुरुष दोनों), बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट मैचों के साथ-साथ भारत में होने वाले सभी जूनियर क्रिकेट (अंडर-19 और अंडर-23) मुकाबलों का टाइटिल प्रायोजक होगा.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘इंटरनेशनल घरेलू सीरीज के अलावा बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भारत को एक मजबूत इंटरनेशनल टीम बनाने की दिशा में एक कदम हैं. सचिव जय शाह ने कहा, ‘हम भारतीय क्रिकेट में एक रोमांचक दौर में हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले हमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए मेजबानी करनी है और इसके बाद श्रीलंका, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और अगले साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होगी.
IND vs SL: भारत और रोहित शर्मा को अच्छे खेल के साथ भाग्य की भी जरूरत, टॉस हारे तो उम्मीद खत्म!
उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी की वापसी और पूर्ण रणजी ट्रॉफी सत्र के साथ कैलेंडर खचाखच भरा है. 2022-23 सीजन में आयु वर्ग में बहुत सारी प्रतियोगिताएं होंगी और मुझे विश्वास है कि यह एक समृद्ध साझेदारी होगी. मालूम हो कि कोरोना के कारण पिछले 2 साल में घरेलू कैलेंडर पर काफी असर पड़ा है. अगले साल भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: BCCI, Mastercard, Paytm, Sourav Ganguly, Team india
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 21:59 IST
[ad_2]
Source link