Home Breaking News Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव को आया होश और सलमान की फिल्म का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव को आया होश और सलमान की फिल्म का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

0
Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव को आया होश और सलमान की फिल्म का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

[ad_1]

चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां राजू श्रीवास्तव को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्हें होश आ गया है तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में…

सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला लुक साझा किया गया था। तस्वीर में अभिनेता का लुक काफी बदला नजर आ रहा था। अब सलमान खन की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सलमान का ऐसा अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में अभिनेता का स्वैग देखते ही बन रहा है। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का दमदार  टीजर जारी, अभिनेता के स्वैग पर फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ से अपने एंग्री यंग मैन के अंदाज में वापसी करने वाले सनी ने पिछले दिनों इसका मोशन पोस्टर जारी किया था। मोशन पोस्टर को मिले रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि सनी के प्रशंसकों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आने वाला है। पोस्टर रिलीज के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।  शिक्षक दिवस के मौके पर आज यानी 5 सितम्बर को सनी देओल और दुलकर सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘ चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का यह ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। 

Chup Trailer: सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन भरे अंदाज में हुई अभिनेता की वापसी

पल्लवी जोशी हाल ही में साल की सबसे चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आई थीं। इस फिल्म ने उन दिनों खूब चर्चा बटोरी थी। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में इतने बड़े स्तर पर कमाई की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने फिल्मों का नया ट्रेंड सेट किया था। हाल ही में पल्लवी जोशी ने बायकॉट बॉलीवुड के बारे में बात की है।

Pallavi Joshi: ‘अब फिल्मों में नहीं दिखती लोगों की समस्याएं’, बायकॉट ट्रेंड पर क्या बोल गईं पल्लवी जोशी

टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन में नजर आ चुके सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते रहते हैं। ‘बिग बॉस 3’ में भी रोहित ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले थे। रोहित यह बात पहले ही मान चुके हैं कि उनके रिश्ते बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुके हैं। अब हाल ही में एक बार फिर रोहित ने अपने जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की है। इस साक्षात्कार में रोहित ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से लेकर बचपन में हुए उनके यौन शोषण पर कई खुलासे किए। 

Rohit Verma: अंकल ने लड़की बना की दरिंदगी, फैशन डिजाइनर का खुलासा, बोले- प्रॉस्टिट्यूट तक का करना पड़ा काम

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here