Home Sports IND vs PAK: क्रिकेट की खातिर छोड़ी पढ़ाई, तेज गेंदबाज से बना स्पिनर; अब भारत को दिया गहरा जख्म

IND vs PAK: क्रिकेट की खातिर छोड़ी पढ़ाई, तेज गेंदबाज से बना स्पिनर; अब भारत को दिया गहरा जख्म

0
IND vs PAK: क्रिकेट की खातिर छोड़ी पढ़ाई, तेज गेंदबाज से बना स्पिनर; अब भारत को दिया गहरा जख्म

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे
उन्होंने मैच में 20 गेंद में 42 रन बनाने के साथ 1 विकेट लिया

नई दिल्ली. एशिया कप-2022 में भारत को सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी. पड़ोसी मुल्क ने टीम इंडिया को 5 विकेट से शिकस्त दी. पहले मैच की तरह यह मुकाबला भी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर तक जीत-हार को लेकर कशमकश बनी रही. आखिरकार पाकिस्तान को बेहतर बल्लेबाजी का इनाम मिला और उसने 1 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारत की हार की कई वजहें रहीं. गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही मोर्चों पर भारत की तरफ से कई गलतियां हुईं, भारतीय टीम को हार के रूप में जिसका खामियाजा उठाना पड़ा. हालांकि, हार की एक और खास वजह रही, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान के ऐसे खिलाड़ी है, जिसने क्रिकेट के लिए स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी. यह कोई और नहीं, पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज हैं.

मोहम्मद नवाज रावलपिंडी के एफजी बॉयज स्कूल से पढ़े हैं. लेकिन, क्रिकेट के कारण उन्होंने स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी. उन्होंने ऐज ग्रुप क्रिकेट से ही एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बुलंद करनी शुरू कर दी थी. वो गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छे फील्डर भी हैं. नवाज ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में की थी. वो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे. एक अंडर-16 टूर्नामेंट में नवाज ने सियालकोट के खिलाफ 60 रन की पारी खेलने के साथ रावलपिंडी के लिए 4 विकेट लिए थे.

बस, इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टइंडीज में हुए अंडर-15 टूर्नामेंट में पाकिस्तान की तरफ से खेलने का मौका मिला. वेस्टइंडीज की धीमी पिच पर नवाज ने अपनी गेंदबाजी स्टाइल में बदलाव किया और वो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए.

पीएसएल के पहले सीजन में पहचान बनाई
उन्होंने 2012 में फर्स्ट क्लास डेब्यू के बाद पहले चार सीज़न में, तीन शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1440 रन जोड़े. साथ ही 24.4 की औसत से 44 विकेट लिए. इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग के अपने पहले सीजन में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें 2016 के एशिया कप में पाकिस्तान की टी20 टीम में जगह मिली. कुछ महीनों बाद इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में उनकी एंट्री हुई. इसके बाद नवाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Ind vs Pak: दिनेश कार्तिक पाकिस्तान से मिली हार पर बोले-हर दिन हमारा नहीं होता, लेकिन…

VIDEO: अर्शदीप सिंह के बचाव में उतरे विराट कोहली, कहा-दबाव में किसी से भी गलती…

नवाज का भारत के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन
एशिया कप में भारत के खिलाफ दूसरे मैच में नवाज एक ऑलराउंडर की भूमिका में खरे उतरे. उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया. मैच में 3 कैच लपके और लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 20 गेंद में 42 रन ठोक टीम को जीत दिला दी. इस मैच में नवाज को पाकिस्तान की टीम मैनेजेमेंट ने बल्लेबाजी में ऊपर भेजा था. वो भी इस भरोसे पर खरे उतरे.

‘मुझे अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था’
नवाज ने मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी. उन्होंने कहा,’मोहम्मद रिज़वान ने मुझे कहा था कि इस पिच पर 200 रन भी चेज कर सकते हैं.जब मैं खेलने लगा तो मुझे ऐसा ही लगा.’

Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan, Mohammad Nawaz

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here