[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया
टीम इंडिया को इस मैच में एक गलती भारी पड़ी
मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंद में 71 रन की पारी खेली
नई दिल्ली. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का 8 साल का सिलसिला टूट गया. दुबई के जिस मैदान में भारत ने बीते रविवार को एशिया कप के ग्रुप-स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत को हराकर सुपर-4 राउंड में जीत से शुरुआत की. यह मैच भी पिछले मुकाबले की तरह रोमांचक रहा. आखिरी पलों तक जीत-हार का अनुमान लगाना मुश्किल लग रहा था. लेकिन, पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दबाव को बेहतर ढंग से झेला और इसी वजह से जीत उनकी झोली में आई.
वैसे, तो भारत की हार की कई वजह रही. लेकिन, भारत को आखिरी के 3 ओवर में एक गलती सबसे ज्यादा भारी पड़ी. उस एक गलती के कारण भारत के हाथ से पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी का मौका फिसल गया. आखिर क्या थी वो गलती और कैसे आखिरी 18 गेंदों पर पूरा खेल बदल गया? आइए आपको बताते हैं.
182 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17वें ओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवा दिया था. उन्हें हार्दिक पंड्या ने आउट किया था. रिजवान का विकेट इस मायने में अहम था कि वो 51 गेंद में 71 रन बना चुके थे. उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान को आखिरी 18 गेंद में 34 रन की दरकार थी. ऐसे में भारत के पास मैच में वापसी का एक मौका था. लेकिन, एक गलती के कारण भारत वापसी करने से चूक गया. यह गलती की थी भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने.
Here we lost the match😢
Poor fielding from Arshdeep#INDvsPAK2022 #INDvsPAK #arshdeepsingh #AsiaCupT20 #ViratKohli #PakistanVC- @StarSportsIndia pic.twitter.com/qHwsQpHU7K
— Nikhil Tiwari (@Nikhilinext) September 4, 2022
पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर रवि बिश्नोई फेंकने आए. इस ओवर में अगर बिश्नोई की 3 वाइड हटा दें तो पाकिस्तानी बल्लेबाज सिर्फ 5 रन बटोर पाए. मैच जिस मोड़ पर था, उस लिहाज से बिश्नोई की गेंदबाजी को अच्छा ही कहा जाएगा. अगर अर्शदीप लेग स्पिनर बिश्नोई के इस ओवर की तीसरी गेंद पर आसिफ अली का आसान सा कैच नहीं छोड़ते, तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.
अर्शदीप का कैच छोड़ना पड़ा भारत को भारी
रवि की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर थी. आसिफ ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलना चाहा. लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर शॉर्ट थर्डमैन की तरफ गई. यहां पर अर्शदीप फील्डिंग कर रहे थे. लेकिन, उन्होंने आसान सा कैच टपका दिया. उन्होंने सिर्फ कैच ही नहीं छोड़ा, बल्कि भारत के हाथ से मैच भी फिसल गया.
आसिफ ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया
आसिफ ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और 19वें ओवर में भारत को इसकी सजा दी. यह ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका था और उनके इस ओवर में आसिफ ने 1 छक्का और 1 चौका ठोक डाला. खुशदिल ने भी इस ओवर में एक चौका जमाया. भुवनेश्वर ने भी इस ओवर में दो वाइड फेंकी. कुल मिलाकर इस ओवर में पाकिस्तान ने 19 रन बटोरे और यहीं से मैच का पासा पूरी तरह पाकिस्तान की तरफ पलट गया.
इस ओवर से पहल तक पाकिस्तान को 12 गेंद में 26 रन चाहिए थे. लेकिन, आखिरी ओवर में यह समीकरण बदलकर 6 गेंद में 7 रन हो गया.
India vs Pakistan: पाकिस्तान ने 8 साल और 4 मैच बाद भारत को हराया, रिजवान और नवाज चमके
IND vs PAK: एक मैच का हीरो, दूसरे में साबित हुआ जीरो, ये हैं भारत की हार के 5 गुनहगार
अर्शदीप ने पाकिस्तान की पारी का आखिरी ओवर डाला. आसिफ का कैच टपकाने वाले अर्शदीप ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. पाकिस्तान को आखिरी 2 गेंद में 2 रन की दरकार थी और इफ्तिखार ने पांचवीं गेंद पर 2 रन लेकर मैच खत्म कर दिया. इस तरह पाकिस्तान ने एक गेंद रहते ही मुकाबला जीत लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arshdeep Singh, Asia cup, Bhuvneshwar kumar, India Vs Pakistan, Ravi Bishnoi
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 06:00 IST
[ad_2]
Source link