Home Breaking News IND vs PAK: रोहित ने पंत-अर्शदीप की लगाई क्लास, फिफ्टी लगाने के बाद भावुक कोहली ने चूमी जर्सी, देखें 15 PHOTOS

IND vs PAK: रोहित ने पंत-अर्शदीप की लगाई क्लास, फिफ्टी लगाने के बाद भावुक कोहली ने चूमी जर्सी, देखें 15 PHOTOS

0
IND vs PAK: रोहित ने पंत-अर्शदीप की लगाई क्लास, फिफ्टी लगाने के बाद भावुक कोहली ने चूमी जर्सी, देखें 15 PHOTOS

[ad_1]

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जहां पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है, वहीं भारत को अब सुपर-4 के अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। इस मैच में कई ऐसे पल आए जिसका फैन्स ने जमकर लुत्फ उठाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 19.5 ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच के 15 खास पल तस्वीरों में देखते हैं…

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत आक्रामक रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 54 रन जोड़े। पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए अच्छी दिख रही थी, लेकिन भारत के छह बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। छठे ओवर में रोहित बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 16 गेंदों में 28 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर खुशदिल शाह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अच्छे टच में दिख रहे केएल राहुल भी खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे। राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर नवाज को कैच थमा बैठे।

विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में भी विराट ने फिफ्टी लगाई थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक रहा। कोहली ने 44 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली। वह आखिरी ओवर में आउट हुए।

सूर्यकुमार से भारत को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी नवाज की गेंद पर आसिफ अली को कैच थमा बैठे। सूर्या 10 गेंदों में 13 रन बना सके। दिनेश कार्तिक की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर शादाब की गेंद पर आसिफ को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में पंत की क्लास लगाते दिखे।

मैच में भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब पाकिस्तान की फील्डिंग कई मौकों पर निराशाजनक रही। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में रवि बिश्नोई ने दो चौके जमाए। ये दोनों गेंदें आसानी से रोकी जा सकती थी, लेकिन फखर जमान चूक गए। उस समय गेंदबाजी कर रहे हारिस रऊफ ने तो अपना सिर पकड़ लिया। कप्तान बाबर आजम भी परेशान दिख रहे थे। आखिरी गेंद पर फखर ने कैच ड्रॉप किया और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई।

1662309187 pic

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here