[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को सोमवार कानूनी नोटिस भेजा है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के तत्कालीन अध्यक्ष (एलजी) के कार्यकाल में दुर्गेश पाठक, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, सांसद संजय सिंह और जस्मिन शाह की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को झूठा और मानहानि के योग्य मानते हुए उपराज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है।
Delhi Lt Governor VK Saxena sent a legal notice to AAP leaders – Atishi, Durgesh Pathak, Saurabh Bharadwaj, Sanjay Singh and Jasmine Shah for alleging corruption charges & raising defamatory slogans against the LG. AAP leaders asked to reply on this within the next 48hrs.
— ANI (@ANI) September 5, 2022
नोटिस में उपराज्यपाल ने अपनी छवि खराब करने और फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने इस पर अगले 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।
[ad_2]
Source link