Home Breaking News Lucknow: कुछ ही देर में भट्ठी बन गया होटल लिवाना, जेसीबी का हुक टूटा, राहत व बचाव कार्य जारी, तस्वीरें

Lucknow: कुछ ही देर में भट्ठी बन गया होटल लिवाना, जेसीबी का हुक टूटा, राहत व बचाव कार्य जारी, तस्वीरें

0
Lucknow: कुछ ही देर में भट्ठी बन गया होटल लिवाना, जेसीबी का हुक टूटा, राहत व बचाव कार्य जारी, तस्वीरें

[ad_1]

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी अस्पताल ने दी है जबकि कई की हालत गंभीर है।

राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जिलाधिकारी व कई बड़े अधिकारियों सहित एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए गंभीर घायलों को इलाज मुहैया कराने और राहत व बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी खुद भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

राहत व बचाव कार्य के दौरान जेसीबी का हुक भी टूट गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। छह एंबुलेंस लगाई गई हैं जो कि घायलों को अस्पताल ले जा रही हैं। बड़ी संख्या में फायर मैन होटल के बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बचाव कार्य के दौरान जेसीबी का हुक टूट गया। 

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। 

हजरतगंज स्थित होटल लिवाना की तीसरी मंजिल पर आग लगी। घटना सुबह लगभग 8:30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लखनऊ के जिलाधिकारी संतोष गंगवार व एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।

होटल के अंदर से कई लोग बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए हैं. होटल के अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है।

पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामले की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले की जानकारी पर खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेज करने व घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here