[ad_1]
ख़बर सुनें
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में स्थित एसओजी कैंप पर आतंकियों ने देर शाम हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने एसओजी कैंप इमाम साहिब में फायरिंग की। फिलहाल इस घटना में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
[ad_2]
Source link