[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज आज से शुरू
पहला वनडे मुकाबला केर्न्स में खेला जाएगा
5 दिन के अंदर दोनों टीमें तीन वनडे मैच खेलेगी
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 में भारत और श्रीलंका महामुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच का रोमांच मिलेगा. केन विलियमसन की अगुवाई में इस समय कीवी टीम ऑस्ट्रेलियाई के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज आईसीसी वर्ल्ड सुपर लीग के तहत हो रही है. यह सीरीज पहले से प्रस्तावित थी लेकिन कोविड के चलते बार-बार टल रही थी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों से अपनी मजबूत टीम उतारी है. ऐसे में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला केर्न्स में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला किस समय खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सुबह 9.50 बजे से खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप (SonyLIV app) पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.
IND vs SL Asia Cup 2022: भारत-श्रीलंका मुकाबला दुबई में, मोबाइल पर ऐसे देखिए LIVE
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा और एश्टन एगर.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: मार्टिन गप्टिल, डेवॉन कॉनवे, टॉम लाथम (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन.
सुपर फोर में आज भारत की भिड़ंत श्रीलंका से, जानें दुबई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया की टीम: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिंश और सीन एबॉट.
न्यूजीलैंड की टीम: आरोन फिंच (कप्तान), फिन एलन, केन विलियमनस (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कॉनवे, मैट हैनरी, माइकल ब्रेसवेल और बेन सियर्स.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aaron Finch, Australia, Australia vs New Zealand, Kane williamson, Live Streaming, New Zealand
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 08:08 IST
[ad_2]
Source link