[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेट का खेल सिर्फ अपने रोमांच के लिए लोकप्रिय नहीं है. कई बार तो इस खेल के दौरान ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो चर्चा का कारण बन जाती हैं. एशिया कप में भारत और श्रीलंका के मुकाबले में ऐसा ही हुआ. इस मैच में जब भारतीय टीम दबाव में थी, तब कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा छक्का लगाया, जो कॉमेंटेटर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, रोहित का यह शॉट बाउंड्री लाइन के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के ऐसे हिस्से में लगा, जिससे कॉमेंटेटर्स हंसी नहीं रोक पाए.
श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भारत की शुरुआत खराब रही. भारतीय टीम ने 13 रन बनाने तक ओपनर केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए. दबाव के इस मौके पर कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को संभाल लिया.
रोहित शर्मा ने इस साझेदारी के दौरान 10वें ओवर में ऐसा शॉट लगाया, जो चर्चा का विषय बन गया. यह असिथ फर्नांडो का दूसरा ओवर था. रोहित ने इस ओवर की पहली गेंद पर करारा शॉट लगाया, जो स्क्वेयर लेग बाउंड्री के पार गया. गेंद वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड के कमर के नीचे लगी.
#INDvSL#RohitSharma
That man to Rohit be like :
Muze kyu toda pic.twitter.com/JDpvDRlE9d— Shivam Sonawane (@Shivam2209) September 6, 2022
रोहित के इस शॉट के बाद तो कॉमेंटेटर कुछ देर के लिए खेल छोड़ गार्ड की बात करने लगे. पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने कहा कि गार्ड को यह गेंद जोर से लगी होगी. कितना दर्द होगा, इसका पता सुबह चलेगा. इस पर साथी कॉमेंटेटर ने कहा कि अब वो कुछ दिन बैठ नहीं पाएगा.
रोहित शर्मा ने इस अहम मुकाबले में 41 गेंद पर 72 रन की जोरदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्का लगाया. रोहित का यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28वां अर्धशतक है. वे क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 4 शतक भी लगा चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 20:45 IST
[ad_2]
Source link