Home Sports Ind vs Pak: रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ लिया चौंकाने वाला फैसला, इस मैच विनर को किया बाहर

Ind vs Pak: रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ लिया चौंकाने वाला फैसला, इस मैच विनर को किया बाहर

0
Ind vs Pak: रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ लिया चौंकाने वाला फैसला, इस मैच विनर को किया बाहर

[ad_1]

Ind vs SL Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों के बीच ये पहला मुकाबला है. इस मैच में भारतीय पहले गेंदबाजी करेगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो जैसे मुकाबले में एक मजबूत टीम उतारी है. वहीं प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव भी किया है. 

ये है टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत केएल राहुल (KL Rahul) करेंगे. अभी तक रोहुल बिल्कुल फ्लॉप रहे हैं. केएल राहुल (KL Rahul) इस मैच में फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली (Virat Kohli) खेलते दिखाई देंगे. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन अभी तक सबसे शानदार रहा है. वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को जगह मिल है. 

मिडिल ऑर्डर में इन्हें मिली जगह

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का मिडिल ऑर्डर इस बार में भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी दी है. वहीं  फिनिशर के रोल में दीपक हुड्डा जैसा ऑलराउंडर खेलते दिखाई देंगे. 

गेंदबाजी में फिर हुआ बदलाव 

रोहित ने इस मैच में स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और आर अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल किया है. पिछले मैच में भारतीय गेंदबाज काफी महंगे रहे थे, ऐसे में इस मैच में गेंदबाजों पर सभी की नजर रहने वाली है. टीम इंडिया को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.  

श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here