[ad_1]
हाइलाइट्स
कैप्टन रोहित शर्मा की जुझारू अर्द्धशतकीय पारी
भारत ने श्रीलंका को दिया 174 रनों का लक्ष्य
कैप्टन रोहित शर्मा ने बनाए सर्वाधिक 72 रन
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा सुपर फोर मुकाबला आज भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई भारतीय टीम निर्धारित ओवरों आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कैप्टन रोहित शर्मा प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए 41 गेंद में 175.60 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 72 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले.
भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने की. राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा. वह इस मुकाबले में महज छह रन बनाकर महीश तीक्ष्णा का शिकार बने. भारतीय टीम इस बड़े झटके से उबर पाती उससे पहले ही इन्फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली भी बिना खाता खोले दिलशान मधुशनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए.
यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा के घुटने की हुई सर्जरी, बोले- जल्द करूंगा वापसी
इन दो बड़े झटकों के बाद मैदान में उतरे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा का बखूबी साथ दिया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 97 रनों की अहम साझेदारी हुई. शर्मा तीसरे विकेट के रूप में 110 रन के कुल स्कोर पर चमिका करुणारत्ने का शिकार बने. वहीं 34 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सूर्यकुमार यादव को विपक्षी टीम के कप्तान दसुन शनाका ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
पिछले मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप रहे विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ खास कारनामा दिखाने में विफल रहे. पंत से पहले बल्लेबाजी करने आए पंड्या ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 17 रनों का योगदान दिया. पंड्या शनाका का दुसरे शिकार बने. इसके बाद मैदान में आए पंत और हुडा भी कुछ खास करिश्मा दिखाने में विफल रहे. पंत ने आज 17 और हुडा ने तीन रनों का योगदान दिया.
निचले क्रम में आर अश्विन सात गेंद में नाबाद 15 रन बनाने में कामयाब रहे. श्रीलंका के लिए आज के मुकाबले में दिलशान मधुशनाका ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा कैप्टन दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए. महीश तीक्ष्णा ने एक सफलता प्राप्त की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Indian Cricket Team, Rohit sharma, Sri Lanka Cricket Team
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 21:42 IST
[ad_2]
Source link