Home Sports IND vs SL: राहुल-कोहली फेल, मिडिल ऑर्डर चरमराया, बॉलर भी खूब पिटे; ये रहे भारत की हार के 5 कारण

IND vs SL: राहुल-कोहली फेल, मिडिल ऑर्डर चरमराया, बॉलर भी खूब पिटे; ये रहे भारत की हार के 5 कारण

0
IND vs SL: राहुल-कोहली फेल, मिडिल ऑर्डर चरमराया, बॉलर भी खूब पिटे; ये रहे भारत की हार के 5 कारण

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: श्रीलंका ने भारत को सुपर-4 के मुकाबले में हराया
केएल राहुल और विराट कोहली दोनों बड़ी पारी नहीं खेल पाए
युजवेंद्र चहल को छोड़कर बाकी कोई गेंदबाज छाप नहीं छोड़ पाया

नई दिल्ली. एशिया कप के सुपर-4 राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार झेलने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका से भी हार गई. 20 ओवर में 174 रन के लक्ष्य का श्रीलंका ने आसानी से पीछा कर लिया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 3 ओवर के भीतर ही 2 विकेट गिर गए थे. इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली. लेकिन, बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए. खासतौर पर मिडिल ऑर्डर में कुछ बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत तो की. लेकिन, उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए. इनके अलावा भी भारत की हार के कई गुनहगार हैं. एक-एक कर उनके बारे में जानेंगे.

केएल राहुल का खराब प्रदर्शन जारी
केएल राहुल ने सर्जरी के बाद टीम इंडिया में जब से कमबैक किया है. उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की थी. लेकिन, वो पूरी सीरीज में 31 रन बना पाए. एशिया कप में भी उनका फॉर्म ऐसा ही नजर आ रहा है. ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उनका खाता भी नहीं खुला. हालांकि, इसके बाद हॉन्गकॉन्ग और सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने जरूर अच्छी शुरुआत की. लेकिन, दोनों ही मैच में इस शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए.

श्रीलंका के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ. वो 6 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में पावरप्ले में करो या मरो के मैच में पावरप्ले में भारत को जैसी शुरुआत चाहिए थी. वैसी नहीं मिली और भारत बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया.

विराट कोहली भी सस्ते में निपटे
वैसे, कोहली एशिया कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में सबसे अधिक 60 रन की पारी खेली थी. लेकिन, श्रीलंका के खिलाफ वो इस लय को बरकरार नहीं रख पाए और टीम के नए टेम्पलेट यानी अटैकिंग क्रिकेट खेलने के चक्कर में खराब शॉट खेलकर क्लीन बोल्ड हो गए. कोहली खाता तक नहीं खोल पाए जबकि पिछले ही ओवर में केएल राहुल आउट हुए थे. ऐसे में कोहली से पाकिस्तान जैसी समझदारी भरी पारी की उम्मीद थी. लेकिन, उन्होंने गलत शॉट खेलकर विकेट गंवा दिया. इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ गया.

पंड्या नहीं दिखा पा रहे पावर
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच को छोड़ दें, जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक पंड्या ने मैच विनिंग पारी खेली थी. उसके बाद से ही इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन गेंद और बल्ले दोनों से फीका रहा है. पंड्या को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ आराम दिया गया था. वो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे और 4 ओवर में 44 रन लुटाए थे. उनसे श्रीलंका के खिलाफ अच्छी पारी की उम्मीद थी. लेकिन, हार्दिक ने निऱाश किया. उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की. लेकिन, इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 13 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 4 ओवर में 35 रन भी लुटाए.

पंत का भी हाल बेहाल

ऋषभ पंत का भी बल्ला एशिया कप में अब तक खामोश ही रहा. उन्होंने भी हार्दिक जितनी ही गेंद खेली और उतने ही रन बनाए. दीपक हुडा भी मिले मौके को भुना नहीं पाए और 4 गेंद में 3 रन बनाकर चलते बने. भारत ने 19वें ओवर में हुडा और पंत दोनों के विकेट गंवाए और यह भारतीय पारी का टर्निंग पॉइंट रहा. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने कप्तान रोहित शर्मा की मेहनत पर पानी फेर दिया. रोहित ने 72 रन बनाए और बाकी बल्लेबाजों ने मिलकर 93 रन जोड़े.

IND vs SL: रोहित शर्मा अकेले पड़े श्रीलंका पर भारी, कप्तानी पारी से विराट-सचिन पीछे छूटे

Asia cup 2022: रवींद्र जडेजा के बाद आवेश खान भी बाहर, जानिए किसे मिला मौका?

भारतीय गेंदबाज भी खूब पिटे
श्रीलंका के खिलाफ हार के गुनहगार भारतीय गेंदबाज भी रहे. नई गेंद से अर्शदीप सिंह विकेट लेने में नाकाम रहे. इसका श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका और कुशल मेंडिस ने पूरा फायदा उठाया और पावरप्ले के पहले 6 ओवर में ही 57 रन ठोक डाले. अर्शदीप ने अपने पहले 2 ओवर में 26 रन दिए. हार्दिक पंड्या ने भी पावरप्ले में एक ओवर फेंका. लेकिन, उन्होंने भी 10 रन दिए. श्रीलंकाई ओपनर ने आर अश्विन के भी पहले ओवर में 11 रन बटोरे. पहले 11 ओवर में ही श्रीलंका ने 97 रन ठोककर जीत की नींव रख दी. जिसपर बाद में आने वाले बल्लेबाजों ने जीत की इमारत खड़ी की.

Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Rishabh Pant, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here