[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को मिली शिकस्त
श्रीलंका के लिए निसंका और मेंडिस ने लगाया अर्द्धशतक
भारत के लिए युजवेंद्र चहल रहे सबसे गेंदबाज
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा सुपर फोर मुकाबला आज भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को आखिरी ओवर में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दरअसल ब्लू आर्मी द्वारा दिए गए 174 रनों के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
विपक्षी टीम के लिए पथुम निसंका और कुशल मेंडिस ने पारी की शुरुआत करते हुए शानदार अर्द्धशतक लगाया. निसंका ने टीम के लिए जहां 37 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया. वहीं मेंडिस भी 37 गेंद में 57 रन की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. इसके अलावा निचले क्रम में भानुका राजपक्षे ने 17 गेंद में नाबाद 25 और कैप्टन दसुन शनाका ने 18 गेंद में नाबाद 33 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: रवींद्र जडेजा के बाद आवेश खान भी बाहर, जानिए किसे मिला मौका?
भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल रहे. उन्होंने टीम के लिए 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा आर अश्विन ने एक विकेट चटकाए.
इससे पहले दुबई में टॉस हारकर आज भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए कैप्टन रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 72 रनों की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले.
श्रीलंका के लिए आज के मुकाबले में दिलशान मधुशनाका ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा कैप्टन दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए. महीश तीक्ष्णा ने एक सफलता प्राप्त की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Indian Cricket Team, Sri Lanka Cricket Team
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 23:30 IST
[ad_2]
Source link