Home Sports IND vs SL: रोहित शर्मा अकेले पड़े श्रीलंका पर भारी, कप्तानी पारी से विराट-सचिन पीछे छूटे

IND vs SL: रोहित शर्मा अकेले पड़े श्रीलंका पर भारी, कप्तानी पारी से विराट-सचिन पीछे छूटे

0
IND vs SL: रोहित शर्मा अकेले पड़े श्रीलंका पर भारी, कप्तानी पारी से विराट-सचिन पीछे छूटे

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की कप्तानी पारी खेली
रोहित ने महज 32 गेंद में फिफ्टी पूरी की, उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए

नई दिल्ली. रोहित शर्मा से जैसी पारी की उम्मीद भारतीय फैंस को थी. वो एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उनके बल्ले से निकली. रोहित शतक से भले ही चूक गए. लेकिन, उन्होंने 72 रन की पारी खेलकर लड़खड़ाती नजर आ रही भारतीय पारी को संभालने का काम किया. भारत ने 7 गेंद के भीतर ही केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे. कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए थे. ऐसे में भारतीय टीम दबाव में थी. लेकिन, रोहित ने हिटमैन के अंदाज में ही बल्लेबाजी की और वो दबाव में बिखरे नहीं. उन्होंने खुलकर शॉट्स खेले. रोहित ने महज 32 गेंद में चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 6 टी20 मैच के बाद अर्धशतक जड़ा है.

इसके साथ ही रोहित एशिया कप (वनडे और टी20) में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए. उनके अब 30 पारियों में 1042 रन हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर के 21 पारी में 971 और विराट कोहली के 18 पारी में 920 रन हैं. एशिया कप में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम हैं. उन्होंने 24 पारी में 1220 रन बनाए हैं.

रोहित ने अपने अर्धशतक के बाद और तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए. उन्होंने 12वें ओवर में श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इस ओवर में रोहित ने 2 छक्के और एक चौका जड़ा और इसी ओवर में भारत के 100 रन पूरे कर दिए. हालांकि, भारतीय कप्तान तेजी से रन बनाने के चक्कर में 13वें ओवर में आउट हो गए. उन्हें करुणारत्ने ने पवेलियन की राह दिखाई. रोहित ने 41 गेंद में 72 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए.

रोहित ने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 58 गेंद में 97 रन जोड़ डाले. इसमें से 68 रन रोहित के बल्ले से निकले. इस पारी के साथ ही रोहित श्रीलंका के खिलाफ टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके अब 411 रन हो गए हैं. शिखऱ धवन के 375 और विराट कोहली के 339 रन हैं.

रोहित ने बतौर कप्तान और सलामी बल्लेबाज 41 गेंद में 72 रन की पारी खेलकर अपना काम कर दिया है. अब मिडिल ऑर्डर में आने वाले बल्लेबाजों पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी है.

Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here