[ad_1]
09:19 AM, 06-Sep-2022
भारत आकर मिलती है खुशी: शेख हसीना
राष्ट्रपति भवन पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, भारत हमारा मित्र है। जब भी मैं भारत आती हूं, तो यह मेरे लिए खुशी की बात होती है।खासकर इसलिए कि हम हमेशा अपने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के योगदान को याद करते हैं। हमारे बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, हम एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं।
09:17 AM, 06-Sep-2022
कल एस जयशंकर से हुई थी मुलाकात
शेख हसीना सोमवार को दिल्ली पहुंचीं थीं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आज हसीना प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी बैठक करेंगी।
09:09 AM, 06-Sep-2022
India-Bangladesh: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी ने किया स्वागत
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शेख हसीना का भव्य स्वागत किया गया।

[ad_2]
Source link