Home Breaking News Russia Ukraine War: आईएईए रिपोर्ट से पहले यूक्रेन ने विकिरण तबाही पर चेताया, जेलेंस्की बोले- अंतिम रिएक्टर बंद

Russia Ukraine War: आईएईए रिपोर्ट से पहले यूक्रेन ने विकिरण तबाही पर चेताया, जेलेंस्की बोले- अंतिम रिएक्टर बंद

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में निकट भविष्य में विकिरण से तबाही की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि यहां रूसी बलों द्वारा की जा रही गोलाबारी के चलते अंतिम रूप से संयंत्र में काम कर रहा रिएक्टर भी बंद कर देना पड़ा है।

यह रिएक्टर ऐसे वक्त में बंद करना पड़ा है जबकि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी टीम (आईएईए) क्षेत्र के हालात का आकलन सुरक्षा परिषद में पेश करने वाली है। यूक्रेन और रूस दोनों ही देश इस संयंत्र के आसपास हो रही बमबारी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए इसे पहले ही बेहद खतरनाक बता चुके हैं। 

बता दें कि इस संयंत्र को रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर किए हमले के तुरंत बाद कब्जे में ले लिया था और फिलहाल यहां यूक्रेनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। सरकारी कंपनी एनर्गोतोम ने कहा है कि बिजली इकाई (रिएक्टर) नंबर-6 को अनलोड कर ग्रिड से काट दिया गया है। संयंत्र में लगे छह रिएक्टरों में से यह अंतिम इकाई ही काम कर रही थी जिसे बंद कर दिया गया है।

अधिक गोलाबारी से परमाणु तबाही का भय
जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में दो सप्ताह में दूसरी बार बिजली काटी गई है। इसे लेकर कीव ने जहां मॉस्को पर क्षेत्र को परमाणु तबाही के कगार पर धकेलने का आरोप लगाया वहीं रूस फिलहाल आईएईए टीम की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दी गई रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर क्षेत्र में एटमी तबाही का आरोप लगा रहे हैं। उधर, जेलेंस्की ने कहा कि रूस इस बात की परवाह नहीं करेगा कि आईएईए क्या कहेगा, वह यहां बड़े हमले जारी रखेगा। उन्होंने कहा, अधिक गोलाबारी से क्षेत्र में परमाणु भय की आशंका बढ़ेगी।

खारकीव पर रूसी मिसाइल हमले में 3 मरे
रूसी मिसाइल हमले में खारकीव क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग मारे गए हैं। क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम एप पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, औद्योगिक जिले में एक दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और एक निजी आवासीय भवन भी तबाह हो गया है। इसमें रह रही 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा खारकीव को उत्तरमें जोलोचिव गांव में हुई रूसी गोलाबारी में दो अन्य लोगों की मौत भी हो गई है।

रूस की तैयारी : उत्तर कोरिया से खरीदेगा रॉकेट, तोप के गोले
रूसी रक्षा मंत्रालय यूक्रेन में जारी युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से लाखों रॉकेट और तोप के गोले खरीदने की तैयारी कर रहा है। एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का अलग-थलग पड़े देश उत्तर कोरिया का रुख करना दर्शाता है कि निर्यात पर रोक व प्रतिबंधों के कारण रूसी सेना यूक्रेन में आपूर्ति की कमी का सामना कर रही है। खुफिया अमेरिकी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि रूस उत्तर कोरिया से कितने हथियार खरीदना चाहता है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने देश के पूर्व में रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए मजदूर भेजने को लेकर भी रुचि दिखाई थी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here