Home Sports VIDEO: पाकिस्तान का दिग्गज 40 साल की उम्र में टी20 में मचा रहा है कोहराम, बल्ले और गेंद से किया कमाल

VIDEO: पाकिस्तान का दिग्गज 40 साल की उम्र में टी20 में मचा रहा है कोहराम, बल्ले और गेंद से किया कमाल

0
VIDEO: पाकिस्तान का दिग्गज 40 साल की उम्र में टी20 में मचा रहा है कोहराम, बल्ले और गेंद से किया कमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

शोएब मलिक ने सिंध के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली
ऑफ स्पिनर ने गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिया

रावलपिंडी. पाकिस्तान में इन दिनों नेशनल टी20 लीग (National T20 Cup) के मुकाबले खेले जा रहे हैं. पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं. दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) भी सेंट्रल पंजाब पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने मंगलवार को एक मुकाबले में सिंध के खिलाफ पहले आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्हें शानदार गेंदबाजी करते टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 188 रन का विशाल स्कोर बनाया था. जवाब में सिंध की टीम 8 विकेट पर 177 रन ही बना सकी.

सेंट्रल पंजाब के कप्तान कासिम अकरम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दोनों ओपनर सिर्फ 11 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. फैयाज खान ने 24 गेंद पर 55 और तैयब ताहिर ने 28 गेंद पर 33 रन बनाकर टीम को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी की. फैयाज ने अपनी पारी में 6 चौका और 4 छक्का जड़ा. स्ट्राइक रेट 229 का रहा.

मलिक और इरफान का हमला
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन था. इसके बाद शोएब मलिक और इरफान खान ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर को 188 रन तक पहुंचाया. 40 साल के मलिक ने 33 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 164 का रहा. 4 चौका और 2 छक्का जड़ा. वहीं इरफान 14 गेंद पर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे. 4 छक्का जड़ा. स्ट्राइक रेट 236 का रहा. सिंध की ओर से सोहेल खान और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट झटके.

T20 World Cup: पंड्या को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी खेलेगा वर्ल्ड कप, भारतीय दाैरे के लिए भी टीम घोषित

जवाब में सिंधु ने अच्छी शुरुआत की थी. एक समय स्कोर एक विकेट पर 62 रन था. इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और स्कोर 5 विकेट पर 122 रन हो गया. सरफराज अहमद ने 37 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे 11 रन दूर रह गए. उन्होंने 5 चौका और 2 छक्का लगाया. ऑफ स्पिनर शोएब मलिक ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट भी लिया.

Tags: Pakistan, Pcb, Sarfaraz Ahmed, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here