[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा
तेज गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके, चहल को मिले 3 विकेट
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) एशिया कप के फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है. टी20 एशिया कप के सुपर-4 के एक मुकाबले में (Asia Cup 2022) मंगलवार को श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया. यह सुपर-4 में भारतीय टीम की दूसरी हार है. इससे पहले उसे पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी. हार के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम के सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा के 72 रन के सहारे भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 173 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया. श्रीलंका की यह सुपर-4 में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने अफगानिस्तान को मात दी थी. सुपर-4 के पहले भारत ने ग्रुप राउंड के अपने दोनों मुकाबले जीते थे. लेकिन टीम अपने इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकी.
मैच के दौरान रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर आश्चर्य जताया. उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी जैसा लड्डू आपके सामने था, लेकिन आपने लिया ही नहीं. यानी उसे अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली. मालूम हो कि शमी ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने 16 मैच में 20 विकेट झटके थे. 25 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन था. इकोनॉमी 8 की रही थी.
एक तेज गेंदबाज कम था
मैच के बाद रवि शास्त्री ने कहा कि टीम में एक गेंदबाज कम था. उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ आर अश्विन से जल्दी बॉलिंग कराई जा सकती थी. इसके बाद दीपक हुडा को भी आजमाया जा सकता था. शास्त्री ने कहा कि शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में होना चाहिए. उसके पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है. उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि वर्ल्ड कप में हमें एक तरह के गेंदबाज नहीं चाहिए.
Asia Cup: पाकिस्तान की नजर लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल की ओर, अफगानिस्तान भी कम नहीं
गंभीर ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और हर्षल पटेल तीनों पास अधिक पेस नहीं है. वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के पास पेस है. टीम को अभी एशिया कप के अंतिम मुकाबले में 8 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ना है. इसके बाद घर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से 3-3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टीम को टी20 वर्ल्ड कप में उतरना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Mohammed Shami, Ravi shastri, Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 06:30 IST
[ad_2]
Source link