[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
Apple watch 8 series को आखिरकार टेंपरेचर सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। एपल ने Apple Watch Ultra को इस साल नए प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अब तक की सबसे शानदार और पावरफुल स्मार्टवॉच कहा है। Apple watch 8 series में दो टेंपरेचर सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा नई वॉच क्रेक प्रूफ, वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। नई वॉच में पीरियड साइकल ट्रैकर भी दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। पीरियड ट्रैकर बॉडी की कंडीशन के हिसाब से भी पीरियड के बारे में अलर्ट करेगा। एपल के दावे के मुताबिक यह डाटा पूरी तरह एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा। एपल वॉच सीरीज 8 में भी सेफ्टी फीचर के तौर पर फॉल डिटेक्शन, क्रैश डिटेक्शन और एमरजेंसी अलर्ट मिलेंगे। फॉल डिटेक्शन पहले के मुकाबले काफी फास्ट होगा।
Apple watch 8 series के साथ Apple watch SE को भी लॉन्च किया गया है। नई Apple watch SE को पहले के मुकाबले बेहतर बनाया गया है। Apple watch SE तीन कलर्स में मिलेगी। Apple watch SE में एमरजेंसी अलर्ट मिलेगा। Apple watch SE, Apple watch 3 के मुकाबले 30 फीसदी बड़ी है। Apple watch SE में ईसीजी नहीं मिलेगी।
Apple watch 8 ULTRA में बेहतर स्पीकर और बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी दी गई है। इसमें सबसे बड़ी यानी 36 घंटे की बैटरी लाइफ है और पावर सेविंग मोड में 50 घंटे की लाइफ है। इसके लिए अलग से वॉच फेसेज को डिजाइन किया गया है। इसमें नाइट मोड भी दिया गया है।
Apple Watch Series 8 की कीमत
Apple Watch Series 8 की शुरुआती कीमत 399 डॉलर यानी लगभग 32,000 रुपये और जीपीएस वाले वर्जन की कीमत 499 डॉलर यानी लगभग 40,000 रुपये रखी गई है। हालांकि यह अमेरिकी बाजार की कीमत है। Apple watch SE की शुरुआती कीमत 239 डॉलर यानी लगभग 19,000 रुपये है। भारतीय कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link