Home Sports Asia Cup: पाकिस्तान के कप्तान की पहले नंबर-1 की कुर्सी छिनी, फिर हुए गोल्डन डक का शिकार

Asia Cup: पाकिस्तान के कप्तान की पहले नंबर-1 की कुर्सी छिनी, फिर हुए गोल्डन डक का शिकार

0
Asia Cup: पाकिस्तान के कप्तान की पहले नंबर-1 की कुर्सी छिनी, फिर हुए गोल्डन डक का शिकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: बाबर आजम अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए
बाबर एशिया कप की 4 पारियों में 40 रन भी नहीं जोड़ पाए हैं

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस एक मैच से चार टीमों के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जुड़ी हैं. अगर पाकिस्तान यह मुकाबला जीत जाता है, तो फिर भारत-अफगानिस्तान के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो जाएंगे और पाकिस्तान-श्रीलंका फाइनल का टिकट कटा लेंगे.

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 129 रन के स्कोर पर रोककर आधा काम तो कर दिया था. अब बारी बल्लेबाजों की थी. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी की शुरुआत की. मोहम्मद रिजवान ने फजलहक फारुकी की पहली गेंद पर 1 रन लिया. अब स्ट्राइक बाबर के पास थी. लेकिन, वो अपनी पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गए. उन्हें फारुकी ने एलबीडब्ल्यू कर दिया. फजल की यह गेंद मिडिल स्टम्प की लाइन पर थी और पिच पर गिरने के बाद बाबर के बल्ले को बीट करती हुई फ्रंट पैड से टकराई. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली उठाने में ज्यादा भी देर नहीं की.

ICC T20I Rankings: बाबर आजम को उनके पार्टनर ने पछाड़ा, बन गया नंबर 1

सचिन तेंदुलकर से आगे निकले रोहित शर्मा… लगाया रनों का अंबार, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

इसके साथ ही बाबर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वो एशिया कप के इतिहास में गोल्डन डक का शिकार होने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बन गए.

इस मैच से पहले, आईसीसी की बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में बाबर से नंबर-1 की कुर्सी छिनी थी और कुछ वक्त बाद ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक यानी पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उनके लिए यह दोहरे झटके जैसा रहा. एशिया कप में भले ही पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. लेकिन, बाबर का बल्ला खामोश है. बीते 1 साल में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में रनों का अंबार लगाने वाले बाबर इस टूर्नामेंट की 4 पारियों में 40 रन नहीं जोड़ पाए. उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैच में 24 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 9 रन बनाए थे.

यह टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की परेशानी बढ़ाने वाली बात है. उन्हें जल्द ही फॉर्म हासिल करना होगा, क्योंकि अगर उनका बल्ला नहीं चला तो पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप जीतना दूर की कौड़ी साबित होगा.

Tags: Afghanistan, Afghanistan vs Pakistan, Asia cup, Babar Azam, Mohammad Rizwan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here