Home Sports IND vs SL: एशिया कप में लगातार दूसरी हार से हताश दिखे रोहित, बताया- कहां टीम से हुई चूक?

IND vs SL: एशिया कप में लगातार दूसरी हार से हताश दिखे रोहित, बताया- कहां टीम से हुई चूक?

0
IND vs SL: एशिया कप में लगातार दूसरी हार से हताश दिखे रोहित, बताया- कहां टीम से हुई चूक?

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार की बड़ी वजहें बताई
उन्होंने बल्लेबाजों को लेकर बड़ी बात कही

नई दिल्ली. पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका, दोनों टीमों से हारने के बाद भारत के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के रास्ते करीब-करीब बंद हो गए हैं. लगातार दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से पूरा नहीं कर पाए. रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन, बाद के बल्लेबाज उस पर रनों का अंबार नहीं खड़ा कर पाए. यही हाल पाकिस्तान के खिलाफ भी हुआ था. भारतीय मिडिल ऑर्डर अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाया था और यही भारत पर भारी पड़ा था. श्रीलंका के खिलाफ मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी यही बात दोहराई.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में टीम की हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘सीधी सी बात है. हम जैसा नतीजा चाह रहे थे. वैसा नहीं आया. हम और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे. मुझे लगता है कि जिस तरह की शुरुआत मिली थी. हमने 10-15 रन कम बनाए. बल्लेबाजों को यह सीखना होगा कि उन्हें क्या करने की जरूरत है और वो मैच के दौरान किस तरह के शॉट खेल सकते हैं. यह टीम पिछले कुछ महीनों से लगातार अच्छा कर रही थी. इस तरह की हार से हमें एक टीम के तौर पर काफी कुछ सीखने को मिलेगा.’

रोहित ब्रिगेड ‘पहले टेस्ट’ में फेल, नहीं उठा सकी उम्मीदों का बोझ, कोच द्रविड़ पर भी उठेंगे सवाल

IND vs SL: राहुल-कोहली फेल, मिडिल ऑर्डर चरमराया, बॉलर भी खूब पिटे; ये रहे भारत की हार के 5 कारण

आवेश खान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया: रोहित
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने जिस तरह की शुरुआत की थी. उसे देखते हुए हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रयास किया. स्पिन गेंदबाजों ने आक्रामक तरीके से बॉलिंग की. हालांकि, आखिर में श्रीलंका ने दबाव को बेहतर तरीके से झेला. तीन तेज गेंदबाजों के साथ नहीं उतरने के सवाल पर रोहित ने कहा, हमने सोचा कि बड़ी बाउंड्री के कारण हम स्पिन गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे. लेकिन, उनके दाएं हाथ के बल्लेबाजों ने मैच में ज्यादा वक्त तक बल्लेबाजी की. मैं दीपक हुडा को भी गेंदबाजी में लाने के बारे में सोच रहा था. लेकिन यह उस तरह से नहीं हुआ जैसा हमने सोचा था. आवेश खान ने तीसरे पेसर के रूप में वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसा कि उनसे उम्मीद थी. वो काफी बीमार थे. जब भी हम दौरा शुरू करते हैं तो हम 4 सीमर को चाहते हैं. लेकिन, कई बार तीन के साथ भी कोशिश करते हैं. मैं विश्व कप से पहले सभी सवालों के जवाबों के साथ तैयार रहना चाहता हूं.’

लगातार दो मुकाबले हारने के कारण क्या टीम चिंतित है. इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा, ‘कोई चिंता नहीं है. हम सिर्फ दो मुकाबले लगातार हारे हैं, पिछले टी20 विश्व कप के बाद से हमने ज्यादा मुकाबले नहीं गंवाए हैं. हम एशिया कप में खुद को दबाव में डालना चाहते थे. हम अब भी कई सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं. जब आप इस तरह के मैच खेलते हैं तो काफी जवाब मिल जाते हैं. हमें अर्शदीप को क्रेडिट देना होगा. क्योंकि उन्होंने डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी की.’

Tags: Arshdeep Singh, Asia cup, Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here