[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को नीट स्नातक-2022 के नतीजे जारी कर दिए। इसमें राजस्थान की तनिष्का ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरे टॉपर दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले रहे, जबकि चौथे स्थान पर रुचा पवासे रही हैं। परीक्षा में टॉप 20 में सात बेटियों ने परचम लहराया है। इस परीक्षा में सबसे ज्यादा (1.17 लाख) सफल विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। उसके बाद महाराष्ट्र से 1.13 लाख विद्यार्थी सफल रहे। तीसरे स्थान पर राजस्थान के 82548 विद्यार्थी सफल रहे।
परीक्षा का आयोजन देशभर में 17 जुलाई को 13 भाषाओं में किया गया था। अबुधाबी, बैंकॉक, कोलंबो समेत भारत के बाहर 14 शहरों में भी परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा कुल 3570 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। विभिन्न कारणों से प्रभावित छात्रों के लिए कोल्लम, श्रीनगर, नागपुर समेत 8 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा की व्यवस्था की गई थी।
17,64,571 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा
परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।
शीर्ष 20 में 7 बेटियां
शीर्ष 20 रैंकिंग में 7 लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें तनिष्का (रैंक 1, आल इंडिया रैंक – 1), रुचा पवासे (आल इंडिया रैंक – 4), जील विपुल व्यास (आल इंडिया रैंक – 9), सयंतानी चटर्जी (आल इंडिया रैंक – 11), अनुष्का मंडल (आल इंडिया रैंक – 14), नुनि वेंकटा साई वैष्णवी (आल इंडिया रैंक – 15), सुभा कौशिक (आल इंडिया रैंक – 17) शामिल हैं।
- कुल पंजीकृत उम्मीदवार – 1872343
- उपस्थित अभ्यर्थी – 1764571
- अनुपस्थित अभ्यर्थी – 107772
- पुरुष अभ्यर्थी – 807538
- महिला अभ्यर्थी – 1064794
- ट्रांसजेंडर – 11
शीर्ष 10 अभ्यर्थी
अभ्यर्थी श्रेणी अंक प्राप्त रैंक राज्य
तनिष्का ओबीसी 715 1 राजस्थान
वत्स आशीष बत्रा सामान्य 715 2 दिल्ली
ऋषिकेश नागभूषण सामान्य 715 3 कर्नाटक
रुचा पावशी ओबीसी 715 4 कर्नाटक
ई सिद्धार्थ राव सामान्य 711 5 तेलंगाना
ऋषि विनय बाल्से सामान्य 710 6 महाराष्ट्र
अर्पित नारांग सामान्य 710 7 पंजाब
कृष्णा एस आर सामान्य 710 8 कर्नाटक
जे विपुल व्यास सामान्य 710 9 गुजरात
हाजिक परवीन लोने सामान्य 710 10 जम्मू-कश्मीर
श्रेणी अनुसार क्वालीफाइड अभ्यर्थी
सामान्य – 282184
ओबीसी – 447753
एससी – 131767
एसटी – 47295
ईडब्ल्यूएस – 84070
कुल – 993069
योग्यता मानदंड में श्रेणी अनुसार अभ्यर्थी
श्रेणी योग्यता मानदंड अंक रेंज अभ्यर्थी
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 50 प्रतिशत 715-117 881402
ओबीसी 40 प्रतिशत 116-93 74458
एससी 40 प्रतिशत 116-93 26087
एसटी 40 प्रतिशत 116-93 10565
श्रेणी अनुसार टॉपर
- सामान्य – वत्स आशीष बत्रा – छात्र – 715 – 2 (ऑलइंडिया रैंक) – दिल्ली
- ओबीसी – तनिष्का – छात्रा – 715 – 1 (ऑलइंडिया रैंक)- राजस्थान
- एससी – जयंत मौर्या – छात्र – 695 – 139 (ऑलइंडिया रैंक) – राजस्थान
- एसटी – एम लितेश चौहान – छात्र – 688 – 400 (ऑलइंडिया रैंक) – तेलंगाना
- ईडब्ल्यूएस – आर आर अरविंद- सामान्य- 701- 48 (ऑलइंडिया रैंक)- गुजरात
[ad_2]
Source link