Home Sports PAK v AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने रखा 130 रन का लक्ष्य

PAK v AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने रखा 130 रन का लक्ष्य

0
PAK v AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने रखा 130 रन का लक्ष्य

[ad_1]

अधिक पढ़ें

नई दिल्ली. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान और मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप 2022 सुपर फोर के चौथे मैच में भिड़ रही हैं. अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. हार के बाद अफगानिस्तान का एशिया कप में सफर यही पर खत्म हो जाएगा.  दूसरी ओर इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में जगह बना लेगी. पाकिस्तान ने टॉस  जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए.

बाबर आजम एंड कंपनी के हौसले इस समय बुलंद हैं. पाकिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में भारत को हराया था जबकि अफगानिस्तान को पिछले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभी तक दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जहां दोनों पर पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है.

पाकिस्तान (Playing XI):

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिकार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह.

अफगानिस्तान (Playing XI):

हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, अजमातुल्लह ओमारजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारुखी.

शारजाह की पिच स्पिन गेंदबाजों की मुफीद मानी जा रही है. अफगानिस्तान की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान और मुजीब उर रहमान के रूप में दो क्वालिटी स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में पाकिस्तान को अफगानिस्तान से कड़ी चुनौती मिल सकती है. पाकिस्तान ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक शानदार खेल दिखाया है. कप्तान बाबर आजम को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

पाकिस्तान का स्क्वॉड:

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिकार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, उस्मान कादिर, हैदर अली, हसन अली, शाहनवाज दहानी.

अफगानिस्तान स्क्वॉड: 

हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, समीउल्लाह शिनवारी, राशिद खान, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजहलक फारुखी, हशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजई, फरीद अहमद मलिक, उस्मान गनी , अजमतुल्लाह ओमराजई और नूर अहमद.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here