[ad_1]
07:31 PM, 07-Sep-2022
PAK vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान के ओपनर्स उतरे
अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज क्रीज पर उतरे हैं। वहीं, पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने पहला ओवर किया।
07:05 PM, 07-Sep-2022
PAK vs AFG T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह।
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनात, राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजहलहक फारूकी।
07:02 PM, 07-Sep-2022
PAK vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी
पाकिस्तान ने सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, अफगानिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। उसने शमिउल्लाह शिनवारी की जगह अजमतुल्लाह ओमरजई और नवीन उल हक की जगह फरीद अहमद मलिक को टीम में शामिल किया गया है।
06:42 PM, 07-Sep-2022
PAK vs AFG T20 Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड के चौथे मैच में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। पाकिस्तान अगर यह मुकाबला जीत लेता है तो वह श्रीलंका के साथ फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में अफगानिस्तान के साथ-साथ भारत भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान के जीतने से उसके और भारत की उम्मीदें कायम रहेंगी।
[ad_2]
Source link