[ad_1]
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के राशिद खान ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के लिए पूरा जोर लगाया. उन्होंने ना सिर्फ बल्ले से कमाल किया, बल्कि गेंदबाजी में भी अपना जादू दिखाया. उनके खूबसूरत खेल की बदौलत अफगानिस्तान एक बार तो जीत के करीब भी पहुंच गया था. जब अफगान टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, तब अफगानिस्तान ही नहीं, भारत में भी खुशियां मनाई जा रही थीं. लेकिन तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने आखिरी ओवर में अविश्वसनीय बैटिंग कर अफगानिस्तान और भारत दोनों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Afghanistan vs Pakistan) के बीच एशिया कप के सुपर-4 का अहम मुकाबला बुधवार को खेला गया. यह मैच ना सिर्फ इन दोनों टीमों के लिहाज से अहम था, बल्कि भारत की फाइनल की उम्मीदें भी इसी पर टिकी थीं. अगर अफगानिस्तान यह मैच जीत लेता, तो भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहती. इस कारण भारतीय क्रिकेटप्रेमी अफगानिस्तान की जीत चाह रहे थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) को इस अहम मुकाबले में 1 विकेट से हराया. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले तो अफगानिस्तान को 129/6 के स्कोर पर रोका. फिर 19.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. तेज गेंदबाज नसीम शाह को बेहतरीन बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान, फजलहक फारुकी और इब्राहिम जादरान ने अच्छा खेल दिखाया. अफगान टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 35 रन की पारी खेली. यह टीम का टॉप स्कोर रहा. टीम के दूसरे टॉप स्कोरर राशिद खान रहे, जिन्होंने 15 गेंद पर 18 रन की पारी खेली. इन दोनों के खेल की बदौलत ही अफगानिस्तान 129/6 का सम्मानजनक स्कोर बना सका.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. फजलहक फारुकी ने पहले ही ओवर में बाबर आजम को चलता कर दिया. आजम खाता भी नहीं खोल सके. फखर जमान भी 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान (20) ने इफ्तिखार अहमद (30) के साथ मिलकर टीम को संभाला. इन दोनों के बाद शदाब खान ने भी 36 रन की बेहतरीन पारी खेली. लेकिन पाकिस्तान की जीत के लिए यह नाकाफी साबित हुआ.
अफगानिस्तान के लिए सबसे अहम खिलाड़ी फजलहक फारुकी और राशिद खान साबित हुए. फजलहक फारुकी ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 3 विकेट लिए. उन्होंने बाबर आजम, मोहम्मद नवाज और खुशदिल शाह को आउट किया. फरीद अहम ने भी तीन विकेट अपने नाम किए. राशिद खान ने बीच के ओवर में कसी गेंदबाजी की और 2 विकेट भी झटके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Afghanistan, Asia cup, Pakistan, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 23:17 IST
[ad_2]
Source link