Home Breaking News डोनाल्ड ट्रंप बोले: मेरे दोस्त पीएम मोदी कर रहे शानदार काम, भारत का मुझसे बेहतर मित्र कोई नहीं

डोनाल्ड ट्रंप बोले: मेरे दोस्त पीएम मोदी कर रहे शानदार काम, भारत का मुझसे बेहतर मित्र कोई नहीं

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का मुझसे बेहतर दोस्त कोई और कभी नहीं रहा। एनडीटीवी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने भारत और पीएम मोदी के साथ अपने संबंधों, हाल ही में मार-ए लागो की संपत्ति पर एफबीआई के छापे, राष्ट्रपति चुनाव और कैपिटल दंगों जैसे कई मुद्दों पर बात की। ट्रंप ने कहा कि मेरे भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम दोस्त रहे हैं। और मुझे लगता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह आसान काम नहीं है। लंबे समय से हम एक दूसरे को जानते हैं।  

भारत में 2019 के आम चुनावों के बाद कम से कम चार बार मोदी से मिलने वाले 76 वर्षीय रियल एस्टेट मुगल से राजनेता बने ट्रंप ने कहा कि आपके महान प्रधानमंत्री मोदी और मेरे दोस्त के नेतृत्व में भारत बहुत तरक्की कर रहा है। अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप व्हाइट हाउस में भारत के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में उभरे थे और रिश्ते को एक नए स्तर पर ले गए थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती अच्छी तरह से जानी जाती थी, जो दोनों नेताओं द्वारा एक साल से भी कम समय में अमेरिका और भारत में रैलियों में लोगों को संबोधित करने के दौरान दिखती थी। 

ट्रंप ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दिए संकेत
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हो सकते हैं। यह दावा करते हुए कि हर कोई चाहता है कि वह एक बार फिर चुनाव लड़े, उन्होंने कहा कि उनका फैसला कुछ लोगों को नाखुश करेगा। अभी भी 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से हार नहीं मानने वाले 76 वर्षीय रिपब्लिकन नेता ने कहा कि हम नहीं हारे थे। न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हर कोई चाहता है कि मैं चुनाव में खड़ा होऊं, मैं चुनाव में आगे चल रहा हूं। मैं जल्द निर्णय लूंगा। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग बहुत खुश होने वाले हैं।

ट्रंप ने कहा, मुझे ऐसा लगता है। बहुत सारे लोग खुश होंगे और कुछ लोग नाखुश होंगे। जनवरी 2021 में बाइडन की जीत और 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके चुनाव को स्वीकार नहीं करते हुए ट्रंप ने कई अदालती मामलों में हारने के बावजूद चुनाव अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फ्लोरिडा में उनके मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हाल ही में एफबीआई के छापे पर एक सवाल का जवाब देते हुए कि उन्होंने कहा कि बरामद फाइलों को पहले ही वहां रखा गया था और इसे सरकार को उनके खिलाफ हथियार बनाने का प्रयास बताया। ट्रंप ने कहा, उन्होंने वहां (बरामद गुप्त दस्तावेज) रखे। यह एक सेट अप है। यह हथियार है। और ऐसा करना अनुचित है और यह हमारे देश के लिए एक बुरी बात है। यह मानक अमेरिकी राजनीति बन गई है और यह एक अपमान है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here