[ad_1]
दुबई. विराट कोहली (Virat Kohli) का टी20 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को उन्हाेंने टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में तीसरी बार 50 से अधिक रन बनाए. वे 61 गेंद पर 122 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का पहला और ओवरऑल 71वां शतक है. इसके अलावा मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने भी फिफ्टी लगाया. दाेनों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 212 रन बनाए हैं. दोनों ही टीमों का यह सुपर-4 का अंतिम मैच है. इससे पहले दोनों को 2-2 मैच में हार मिली थी और वे फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान 11 सितंबर को होने वाले खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हांेगे.
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. केएल राहुल और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दाेनों ने पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 119 रन जोड़े. राहुल का यह मौजूदा टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक है. वे 41 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट फरीद अहमद को मिला. 6 चौका और 2 छक्का जड़ा. सूर्यकुमार यादव भी 2 गेंद पर 6 रन बनाकर फरीद का शिकार हुए.
अंतिम 5 ओवर में बनाए 78 रन
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 134 रन था. इसके बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने तेजी दिखाई. 16वें ओवर में राशिद खान ने 11 रन दिए. कोहली ने एक छक्का लगाया. वहीं 17वां ओवर फरीद ने डाला. पंत ने एक तो कोहली ने 2 चौका जड़ा. ओवर में 15 रन बने. टीम इंडिया ने अंतिम 5 ओवर में 89 रन बटोरे.
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ा, 1021 दिन इंतजार खत्म
18वां ओवर फजलहक फारुखी ने डाला. कोहली ने 2 चौके जड़े और कुल 15 रन बने. 19वें ओवर में कोहली ने शतक पूरा किया और फरीद अहमद ने 19 रन दिए. कोहली ने एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं पत ने भी एक चौका जड़ा. 20वां ओवर फजलहक फारुखी ने डाला और 18 रन दिए. कोहली 61 गेंद पर 122 रन बनाकर नाबाद रहे. 12 चौका और 6 छक्का लगाया. वहीं पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट नहीं हुए. 3 चौका लगाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Afghanistan, Asia cup, India vs Afghanistan, KL Rahul, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 21:04 IST
[ad_2]
Source link