[ad_1]
विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ते हैं, बुधवार को वह इतिहास बन गई। करीब 3.20 किमी लंबा राजपथ नए रंग-रूप में अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं, ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज जब प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल उतरेंगे तो उनका लक्ष्य एक और इतिहास बनाना होगा। साथ ही टेक कंपनी Apple ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट को एपल ने ‘Far Out’ नाम दिया था जिसे लेकर उम्मीद की जा रही थी कि नए आईफोन के साथ टेलीफोटो या जूम लेंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
पीएम मोदी आज शाम कर्तव्य पथ का करेंगे उद्घाटन
विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ते हैं, बुधवार को वह इतिहास बन गई। करीब 3.20 किमी लंबा राजपथ नए रंग-रूप में अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे इसका उद्घाटन करेंगे। अपने नए रूप में कर्तव्य पथ के आस-पास लाल ग्रेनाइट से करीब 15.5 किमी का वॉकवे बना है। बगल में करीब 19 एकड़ में नहर भी है। इस पर 16 पुल बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
एक और इतिहास बनाने आज डायमंड लीग के फाइनल में उतरेंगे नीरज चोपड़ा
ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज जब प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल उतरेंगे तो उनका लक्ष्य एक और इतिहास बनाना होगा। नीरज ओलंपिक स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप का रजत जीतने वाले पहले भारतीय हैं। लुसान में हुई डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले भी नीरज पहले भारतीय एथलीट बने थे। अब वह डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Apple Event iPhone 14: कार हादसे में खुद आपात नंबरों पर कॉल करेगा आईफोन 14
कार हादसे में आईफोन 14 खुद हालात को भांपकर आपात नंबरों पर फोन करना शुरू कर देगा। किसी दूर-दराज इलाके में बिना टेलीकॉम नेटवर्क या वाई-फाई के आपात हालात में फंसने पर भी नया आईफोन उपग्रह के जरिये इमरजेंसी कंट्रोल रूम से संपर्क करवा देगा। विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक ने ऐसे ही कई फीचर्स के साथ नए फोन, वॉच और अन्य तकनीकें बुधवार रात एपल इवेंट में जारी कीं। पढ़ें पूरी खबर…
नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का अव्वल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का परिणाम बुधवार, सात सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link