[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली के अलावा राहुल ने जड़ा अर्धशतक
भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन देकर 5 विकेट झटके
दुबई. विराट कोहली (Virat Kohli) के टी20 के पहले शतक और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की घातक गेंदबाजी के सहारे भारत को टी20 में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली. उसने टी20 एशिया कप के (Asia Cup 2022) अपने अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रन से हराया. इससे पहले भारत ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 143 रन से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. कोहली के नाबाद 122 रन के सहारे भारत ने सुपर-4 के मैच में पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 212 रन बनाए है. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट झटके. इससे पहले टीम इंडिया को सुपर-4 के पहले 2 मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका से हार मिली थी. इस कारण वह फाइनल की रेस से बाहर हो गई.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने दोनों ओपनर्स को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज दोनों खाता नहीं खोल सके. करीम जन्नत 2, नजीबुल्लाह जादरान शून्य और कप्तान मोहम्मद नबी 7 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हुए. भुवनेश्वर ने अजमतुल्लाह ओमराजई को एक रन पर आउट किया और अपना 5 विकेट पूरा किया. टीम ने 21 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे.
हुडा को भी मिला विकेट
इब्राहिम जादरान और राशिद खान ने स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया. राशिद 15 रन बनाकर ऑफ स्पिनर दीपक हुडा का शिकार हुए. उन्होंने 19 गेंद में 2 चौका भी लगाया. इसके बाद मुजीब उर रहमान ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए. वे आर अश्विन की गेंद पर बाेल्ड हुए. इब्राहिम जादान 59 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे. 6 चौका और 2 छक्का लगाया. फरीद भी एक रन बनाकर नाबाद रहे.
पहले विकेट के लिए जोड़े 119 रन
इससे पहले विराट कोहली के 122 रन की मदद से भारत ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए. कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली. यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और करियर का 71वां शतक है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने 41 गेंद में 62 रन बनाए. उन्होंने कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 76 गेंद में 119 रन जोड़े. कोहली ने मनचाही दिशा में शॉट्स खेले और चिर परिचित फॉर्म में लौटने के संकेत दिए. दूसरे छोर पर राहुल ने भी आत्मविश्वास से भरी पारी खेली.
विराट कोहली ने छक्के से पूरा किया पहला शतक, पत्नी और बेटी को समर्पित की पारी, VIDEO
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ा, 1021 दिन इंतजार खत्म
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने स्पिनरों खासकर राशिद खान को संभलकर खेला. कोहली ने अपनी पारी में बेहतरीन स्वीप शॉट भी लगाए खासकर मुजीब उर रहमान को लगाया स्ट्रोक दर्शनीय था. उन्हें आठवें ओवर में डीप में मोहम्मद नबी ने जीवनदान भी दिया. भारत ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 87 रन बनाए. कोहली ने तेज गेंदबाज फरीद अहमद की गेंद पर पुल शॉट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. उन्होंने फजलहक फारुखी पर 2 छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 200 के पार पहुंचाया. सूर्युकमार 2 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए. पंत 16 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Afghanistan, Asia cup, Bhuvneshwar kumar, India vs Afghanistan, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 22:39 IST
[ad_2]
Source link