[ad_1]
Indian Team Asia Cup 2022: एशिया कप में भारतीय टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. इसके बाद श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया के लिए एशिया कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी के साथ बहुत ही ज्यादा नाइंसाफी की है. इस खिलाड़ी को ही मैच में मौका दिया.
इस प्लेयर को मिला सिर्फ एक मैच में मौका
कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एशिया कप में स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को सिर्फ एक ही मैच में मौका दिया. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में कार्तिक को सिर्फ 1 गेंद ही खेलने का मौका मिला. उसके बाद उन्हें Hong Kong के खिलाफ मैच में मौका मिला था, लेकिन तब कार्तिक को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में बेंच पर बैठे-बैठे उनकी काबिलियत खराब हो रही है.
फ्लॉप Rishabh Pant को मिला चांस
कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर भरोसा जताया, लेकिन वह बिल्कुल कप्तान रोहित शर्मा की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत सिर्फ 14 रन ही बना पाए. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 17 रनों का ही योगदान दे सके. उनकी खराब बैटिंग की वजह से टीम इंडिया को एशिया कप से बाहर होना पड़ा.
Asia Cup से बाहर हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम को सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसी वजह से टीम इंडिया को एशिया कप से बाहर होना पड़ा. भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. वहीं, श्रीलंका ने पांच बार और पाकिस्तान सिर्फ दो बार एशिया कप जीतने में सफल रहा है.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link