Home Sports IND v AFG: साख की लड़ाई में जीत से विदाई चाहेगी रोहित शर्मा एंड कंपनी, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या कहते हैं आंकड़े?

IND v AFG: साख की लड़ाई में जीत से विदाई चाहेगी रोहित शर्मा एंड कंपनी, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या कहते हैं आंकड़े?

0
IND v AFG: साख की लड़ाई में जीत से विदाई चाहेगी रोहित शर्मा एंड कंपनी, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या कहते हैं आंकड़े?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा
भारत और अफगानिस्तान की टीमें एशिया कप में फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं
टीम इंडिया अपने आखिरी मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की क्रिकेट टीमें एशिया कप सुपर फोर के अपने आखिरी मुकाबले में आज यानी गुरुवार (8 सितंबर) को भिड़ेंगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर की थी. इसके बाद टीम इंडिया ने निजाकत खान की कप्तानी वाली हॉन्गकॉन्ग को भी मात दी.

भारतीय टीम सुपर फोर में जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई और उसे लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. सुपर फोर में पाकिस्तान ने बुधवार (7 सितंबर) को अफगानिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर भारत को फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया. ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के नतीजे का प्वाइंट्स टेबल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर जीत से विदाई लेना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:एशिया कप से बाहर होने के बाद ट्रोल हो रही टीम इंडिया, देखें MEMES

केएल राहुल की जगह भारत की T20 टीम में शामिल हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी… एक तो तूफानी सेंचुरी भी जड़ चुका है

टीम इंडिया को अफगानिस्तान से रहना होगा चौकन्ना
मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की अगुआई वाली अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़कर हारी. अफगानिस्तान ने आखिरी ओवर तक पाकिस्तान का डटकर सामना किया. बेशक, अफगानिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई हो बावजूद इसके भारत को इस टीम से चौकन्ना रहना होगा. अफगानिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को अभी तक नहीं हरा पाई है.

भारत ने अफगानिस्तान से तीनों टी20 मैच जीते हैं
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले की ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो, दोनों टीमें अभी तक 3 मैचों में आमने सामने हुई हैं, जहां तीनों बार अफगानिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है. न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो तीनों बार भारत ही जीता है. ऐसे में आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है. हालांकि भारतीय टीम यह बात अच्छी तरह जानती है कि अफगानिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

Tags: Asia cup, India cricket team, India vs Afghanistan, Mohammad Nabi, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here