Home Sports IND vs AFG: भारतीय टीम में होंगे दो बदलाव! ये 11 रणबांकुरे टीम को दिलाएंगे जीत

IND vs AFG: भारतीय टीम में होंगे दो बदलाव! ये 11 रणबांकुरे टीम को दिलाएंगे जीत

0
IND vs AFG: भारतीय टीम में होंगे दो बदलाव! ये 11 रणबांकुरे टीम को दिलाएंगे जीत

[ad_1]

हाइलाइट्स

आज भारतीय टीम में हो सकते हैं दो बदलाव!
ये 11 रणबांकुरे टीम को दिलाएंगे जीत
दुबई में भिड़ेगी भारत-अफगान

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 11वां मुकाबला आज भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब ब्लू आर्मी मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा होगी कि वह यह मुकाबला जीतकर प्रतिष्ठित सीरीज का समापन खांस अंदाज में करे. वहीं अफगान टीम के दिमाग में भी कुछ यही बात चल रही होगी. ऐसे में बात करें आज के मुकाबले में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ किस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वह इस प्रकार है-

रोहित-राहुल करेंगे पारी की शुरुआत:

अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और केएल राहुल करते हुए नजर आ सकते हैं. शर्मा का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ जमकर चला था, लेकिन राहुल यहां भी फ्लॉप नजर आए. हालांकि राहुल की बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. राहुल का बल्ला जिस दिन मैदान में चला वह अकेले दम पर मैच जीताने का हुनर रखते हैं.

यह भी पढ़ें- PAK vs AFG: राशिद खान ने भरी हुंकार, कहा- इंशाल्लाह मजबूत वापसी करेंगे

इन खिलाड़ियों के कंधे पर होगा मध्यक्रम का भार:

अफगानिस्तान के खिलाफ मध्यक्रम का भार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के कंधो पर रहेगा. पिछले मुकाबले को छोड़ दें तो इस टूर्नामेंट में कोहली के बल्ले से हर एक मुकाबले में रन निकला है. इसके अलावा यादव भी लय में नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में पंड्या ने गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी उम्दा बल्लेबाजी से भी लोगों को काफी प्रभावित किया है. ऐसे में आज सबकी नजर उनके उपर टिकी रहेगी.

आज के मुकाबले में एक बार फिर दिनेश कार्तिक विकेटकीपर के रूप में मैदान में दिख सकते हैं. वहीं लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हुडा की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. पटेल बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं.

इन पर रहेगा गेंदबाजी का भार:

तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का खेलना कंफर्म है. इसके अलावा पिछले मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था. ऐसे में एक बार फिर कैप्टन शर्मा उनके उपर भरोसा जता सकते हैं. वहीं विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है. पांचवें गेंदबाज की भूमिका में पंड्या और पटेल नजर आ सकते हैं.

इस प्रकार हो सकती है भारतीय प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

Tags: Afghanistan Cricket, Asia cup, IND vs AFG, India vs Afghanistan, Indian Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here