Home Sports IND vs AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: दुबई क्रिकेट स्टेडियम के बाहर लगी आग, क्या समय पर शुरू हो पाएगा भारत- अफगानिस्तान मैच?

IND vs AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: दुबई क्रिकेट स्टेडियम के बाहर लगी आग, क्या समय पर शुरू हो पाएगा भारत- अफगानिस्तान मैच?

0
IND vs AFG Asia Cup T20 LIVE SCORE: दुबई क्रिकेट स्टेडियम के बाहर लगी आग, क्या समय पर शुरू हो पाएगा भारत- अफगानिस्तान मैच?

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और मोहम्मद नबी की अगुआई वाली अफगानिस्तान की टीम एशिया कप सुपर फोर के पांचवें मैच में गुरुवार को आमने सामने हैं. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्रांउड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया साख की लड़ाई लड़ रही है. दोनों टीमें पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में दोनों की कोशिश जीत से विदाई लेने की होगी. भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में दीपक चाहर और अक्षर पटेल को मौका दे सकती है.

भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए अपनी कमियां दूर करना चाहेगी. टीम इंडिया सुपर फोर में अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रही. उसने लगातार दो मुकाबले  गंवा दिए. सुपर फोर में भारत को पहले पाकिस्तान ने फिर श्रीलंका ने पटखनी दी.

ऐसी परिस्थितियों में भारतीय टीम को अफगानिस्तान का सामना करना है जिसके पास लेग स्पिनर राशिद खान, मुजीब उर रहमान, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज जैसे टी-20 के दमदार खिलाड़ी हैं. यह एक ऐसी टीम है जो कि अपने ‘पावर हिटर’ के दम पर 170 रन के लक्ष्य को भी हासिल कर सकती है और राशिद जैसे गेंदबाज की अगुआई में विपक्षी टीम को कम स्कोर पर भी रोक सकती है.

अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ बेशक हार का सामना करना पड़ा लेकिन मोहम्मद नबी की टीम ने दिखा दिया कि वह आसानी से हार मानने वाली नहीं है. सुपर फोर में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 130 रन का टारगेट दिया था. पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करने में सफल रही.

भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

अफगानिस्तान का स्क्वॉड: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उप कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह ओमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारुखी, हशमतुल्ला शाहिदी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नवीन उल हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज, राशिद खान और समीउल्लाह शिनवारी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here