[ad_1]
06:14 PM, 08-Sep-2022
IND vs AFG T20 Live Score: दुबई स्टेडियम के पास लगी आग
भारत-अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। उससे पहले दुबई स्टेडियम के बाहर आग लगी है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग एंट्री गेट के पास एक बिल्डिंग में लगी है। इसका धुआं स्टेडियम के आसपास दिखने लगा। हालांकि, मैच पर कोई संकट नहीं है।
Fire erupt outside the Dubai cricket Stadium .fire in a Building No neeed to worry #INDvsAFG pic.twitter.com/QUZXcnQjRV
— Teto Patiyaa 🇵🇰 (@Pola_620) September 8, 2022
06:07 PM, 08-Sep-2022
IND vs AFG T20 Live Score: भारत-अफगानिस्तान मैच थोड़ी देर में, दुबई में स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगी आग
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में गुरुवार को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह अंतिम मैच है और दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। टीम इंडिया को पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से हार मिली थी। वहीं, अफगानिस्तान को पहले श्रीलंका और फिर पाकिस्तान ने हराया।
[ad_2]
Source link