[ad_1]
हाइलाइट्स
CPL-2022 खेल रहे एक देश के कप्तान पर लगा दुष्कर्म का आरोप
स्थानीय अदालत ने क्रिकेटर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया
नई दिल्ली. नेपाल की एक कोर्ट ने गुरुवार को देश की क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. संदीप पर 17 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अपने अभिभावक के साथ इस हफ्ते की शुरुआत में संदीप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें यह आरोप लगाया था कि संदीप ने पिछले महीने काठमांडू के एक होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता की शिकायत पर काठमांडू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता दिनेश मैनाली ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, ‘जिला कोर्ट ने आगे की जांच के लिए संदीप लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.’ पुलिस ने बुधवार को कहा कि अगर संदीप नेपाल में नहीं है, तो काठमांडू पुलिस विदेश एजेंसियों या इंटरपोल की मदद लेगी. बता दें कि संदीप को पिछले साल ही नेपाल की क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था.
नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तल्लावाह टीम की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने 2 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो सेंट लूसिया के हार्बर होटल की लिफ्ट में खड़े नजर आ रहे थे.
Asia Cup: भारत ने 3 तो अफगानिस्तान ने नहीं किया बदलाव, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
VIDEO: IND vs AFG मैच से पहले दुबई स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगी आग, मचा हड़कंप
संदीप आईपीएल में भी खेल चुके हैं. उन्हें 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने अपने साथ जोड़ा था. उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये में खरीदा था.वो आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर थे. इसके बाद से ही वो अलग-अलग देशों की क्रिकेट लीग में खेल चुके हैं. 22 साल के संदीप नेपाल की तरफ से 30 वनडे में 69 और 44 टी20 में 85 विकेट ले चुके हैं. वो ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड में भी अलग-अलग लीग खेल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Hindi Cricket News, IPL, Nepal
FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 20:34 IST
[ad_2]
Source link