[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा वनडे 113 रनों से जीता
सीन एबॉट ने एक रन देकर 2 विकेट लिया
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (Aus vs NZ) 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मंगलवार को कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे मुकाबले में 113 रन से करारी शिकस्त दी. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 195 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 33 ओवर में 82 रन बनाकर सिमट गई. तेज गेंदबाज सीन एबॉट (Sean Abbott) ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 5 ओवर में सिर्फ एक रन दिए. यानी उनकी 29 गेंद पर कीवी बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके. उन्होंने 2 विकेट भी लिया. आईपीएल 2022 में वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे.
30 साल के तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने 9वें ओवर में न्यूजीलैंड टीम को दोहरा झटका दिया. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने डेवॉन कॉनवे को आउट किया. उन्हाेंने 20 गेंद पर 5 रन बनाए. फिर 5वीं गेंद पर टॉम लाथम को चलता किया. वे 3 गेंद पर खाता तक नहीं खोल सके. इसके अलावा लेग स्पिनर एडम जंपा ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. उन्होंने 9 ओवर में 35 रन देकर 5 विकेट झटके.
आईपीएल में 3 मैच खेले
आईपीएल 2022 में हालांकि सीन एबॉट को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 4 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया था. वहीं 2015 में भी 2 मैच खेल चुके हैं. तब वे एक भी विकेट नहीं चटका सके थे. ओवरऑल टी20 की बात करें, तो उन्होंने 115 मैच में 142 विकेट झटके हैं. 16 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. 4 बार 4 और एक बार 5 विकेट लिया है. इकोनॉमी 8.60 की है. वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से 8 टी20 में 5 विकेट ले चुके हैं.
वनडे की बात करें, तो सीन एबॉट ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक 6 मैच खेले हैं. 5 विकेट भी झटका है. एक रन देकर 2 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी 6.02 की है. वे 66 फर्स्ट क्लास मैचों में 180 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 45 रन देकर 7 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Australia, Australia vs New Zealand, IPL, New Zealand, SRH
FIRST PUBLISHED : September 08, 2022, 17:19 IST
[ad_2]
Source link