Home Breaking News UK: क्वीन एलिजाबेथ की सेहत ठीक नहीं, डॉक्टर्स ने जताई चिंता, प्रिंस चार्ल्स उनके साथ मौजूद

UK: क्वीन एलिजाबेथ की सेहत ठीक नहीं, डॉक्टर्स ने जताई चिंता, प्रिंस चार्ल्स उनके साथ मौजूद

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

महारानी एलिजाबेथ की सेहत को लेकर डॉक्टर चिंतित हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आज सुबह आगे के मूल्यांकन के बाद महारानी एलिजाबेथ के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी है। वह फिलहाल बाल्मोरल में रहती है।

बताया जा रहा है कि महारानी ने अपनी प्रिवी काउंसिल की बैठक रद्द कर दी है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को ही औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर पहुंची थी। यहां के बाल्मोरल कैसल में महारानी का आवास है।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महारानी बाल्मोरल में हैं। उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम महारानी के पास पहुंच गए हैं। महारानी की उम्र 96 वर्ष बताई जा रही है। इस बीच पीएम ट्रस ने कहा कि बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित है। इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

इस बीच बताया जा रहा है कि बकिंघम पैलेस अगली बार महारानी के स्वास्थ्य के बारे में कोई बयान तभी जारी करेगा, जब रिपोर्ट करने के लिए कुछ भी होगा। तब तक लोग परेशान न हों। यह पल चिंताओं से भरा हुआ है। महारानी की सेहत इस वक्त ठीक नहीं है। प्रिंस चार्ल्स समेत अन्य परिवार के सदस्य महारानी के साथ हैं।

गौरतलब है कि इस समय महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही हैं। महारानी एलिजाबेथ पिछले साल अक्तूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here