[ad_1]
सार
भाजपा नेता राम कदम ने शरद पवार, राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे से देश से माफी मांगने को कहा है। याकूब को सात साल पहले 2015 में नागपुर की जेल में फांसी दी गई थी। इस बीच, मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में याकूब मेमन की मजार पर की गई लाइटिंग की व्यवस्था को हटा दिया गया।
ख़बर सुनें
विस्तार
भाजपा विधायक राम कदम ने 1993 के बम धमाके के दोषी आतंकी याकूब मेमन की मुंबई में कब्र को मजार में बदलने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जब सीएम थे, उस दौरान याकूब की कब्र को मजार में बदल दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही मुंबई के प्रति प्रेम और देशभक्ति है?
कदम ने इसे लेकर शरद पवार, राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे से देश से माफी मांगने को कहा है। याकूब को सात साल पहले 2015 में नागपुर की जेल में फांसी दी गई थी।
Grave of terrorist Yakub Memon who executed 1993 Bombay bombings at Pakistan’s behest, converted into a Mazar when Uddhav Thackeray was CM. Is this his love for Mumbai, patriotism? Sharad Pawar, Rahul Gandhi & he should apologise to people of Mumbai: Maharashtra BJP MLA Ram Kadam pic.twitter.com/OfJX3lKx2a
— ANI (@ANI) September 8, 2022
मजार पर लाइटिंग हटाई
इस बीच, मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में याकूब मेमन की मजार पर की गई लाइटिंग की व्यवस्था को हटा दिया गया। मुंबई के मरीन लाइंस रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बड़े कब्रिस्तान में याकूब मेमन का शव दफनाया गया था। उसे मुंबई बम धमाकों का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। अब उसकी कब्र को मजार का रूप देने को लेकर बवाल मच गया है। भाजपा विधायक कदम ने इसे लेकिन महाविकास अधाड़ी के नेताओं पर निशाना साधा है।
Maharashtra | Lighting arrangements that were put up at the grave of 1993 Mumbai blasts convict Yakub Memon are now being removed. Latest visuals from Bada Qabrastan in Mumbai. pic.twitter.com/i3rOi2VgVl
— ANI (@ANI) September 8, 2022
मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कब्र को मजार का रूप किसने दिया और वहां लाइटिंग के प्रबंध किसके कहने पर किए गए। कहा जा रहा है कि मार्च में शब-ए-बारात के वक्त याकूब की कब्र पर रोशनी की गई थी। भाजपा का आरोप है कि उद्धव ठाकरे के सीएम रहते कब्र को मजार में बदलने का काम हुआ। उधर, विहिप ने मांग की है कि याकूब मेमन की पूरी कब्र को तोड़ देना चाहिए। आतंकी की कब्र पर लाइटें लगाना आतंकवाद को समर्थन की तरह है।
[ad_2]
Source link